लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

लखनऊ में विकास की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि सड़कें बनते ही “आराम” करने लगी हैं। जी हां, राजधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर अब चर्चा में है, लेकिन वजह विकास नहीं, बल्कि धंसती सड़क है।
बताया जा रहा है कि खाटू श्याम मंदिर के पास ग्रीन कॉरिडोर की सड़क लोकार्पण के महज तीसरे दिन ही धंस गई। अब सवाल ये है कि ये सड़क बनी थी या सिर्फ रिबन काटने के लिए तैयार की गई थी?
जानकारी के मुताबिक, सीवेज लाइन फटने की वजह से सड़क धंसी है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जब इतना बड़ा प्रोजेक्ट बनाया जा रहा था, तो क्या इन बुनियादी चीजों की जांच नहीं की गई? या फिर सब कुछ उद्घाटन की तारीख के हिसाब से ही तय हो रहा था?
गौरतलब है कि इसी सड़क का लोकार्पण हाल ही में योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत सिर्फ तीन दिन में ही सामने आ गई।
अब जनता पूछ रही है—क्या यही है “विकास मॉडल”? जहां सड़कें बनने से पहले ही टूटने लगती हैं?
फिलहाल प्रशासन मामले की जांच की बात कर रहा है, लेकिन जब सड़क ही टिकाऊ नहीं है, तो जांच के नतीजे कितने मजबूत होंगे, ये भी एक बड़ा सवाल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां