जमीनी विवाद में युवक की हत्या, लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चंदवक थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरेश तिवारी और बीट आरक्षी राजकुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर की गई।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुरक्षा से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।घटना 15 मार्च की रात करीब 9 बजे गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्रा (पुत्र रामचरन मिश्रा) गांव के पास स्थित एक ट्यूबवेल पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोभी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सच्चिदानंद मिश्रा का अपने पड़ोसी विष्णु मिश्रा (पुत्र संतोष मिश्रा) से जमीन और लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, 12 मार्च को उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी, जिसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।इस घटना को लेकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां