सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

On
School Ad

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के चलते एक युवक फिल्मी अंदाज में ऊंचे टेलीफोन टावर पर जा चढ़ा। युवक का यह हाई वोल्टेज ड्रामा देख ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घंटों चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर युवक को नीचे उतारा।

प्रेम विवाह और मारपीट से शुरू हुआ विवाद

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, चोरी की बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद  ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, चोरी की बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुर्क गांव निवासी नंदलाल का एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का दावा है कि वह उक्त युवती के साथ पूर्व में ही विवाह कर चुका है। हालांकि, युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। विवाद तब और बढ़ गया जब युवक अपनी कथित पत्नी को विदा कराकर घर लाने के लिए ससुराल पहुँचा। आरोप है कि वहां लड़की के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जमकर मारपीट कर दी।

सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम ये भी पढ़ें  सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

गार्ड को चकमा देकर टावर पर चढ़ा युवक

सहारनपुर में साइबर ठगी: फेसबुक और फेक ट्रेडिंग ऐप के जरिए 5.40 लाख की ठगी ये भी पढ़ें  सहारनपुर में साइबर ठगी: फेसबुक और फेक ट्रेडिंग ऐप के जरिए 5.40 लाख की ठगी

परिजनों द्वारा की गई मारपीट और बेइज्जती से आहत होकर नंदलाल पास ही स्थित टेलीफोन टावर की बाउंड्री फांदकर ऊपर चढ़ गया। टावर के गार्ड ने बताया कि जब यह घटना हुई तब वे नहाने गए थे और गेट पर ताला लगा था, लेकिन युवक दीवार फांदकर अंदर घुस गया और देखते ही देखते काफी ऊंचाई तक जा पहुँचा।

पुलिस ने सुरक्षित उतारा, जांच जारी

टावर पर युवक को देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लंबी जद्दोजहद के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Views: 51

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।बताया जा रहा है...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

  तेल अवीव। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के   हम...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

हैदराबाद। हैदराबाद के मुस्लिम स्कॉलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैय्यद अयूब ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

ड्रग तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल: महाराष्ट्र सरकार लाएगी सख्त कानून, उम्र सीमा 16 करने की तैयारी

मुंबई। महाराष्ट्र में मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
ड्रग तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल: महाराष्ट्र सरकार लाएगी सख्त कानून, उम्र सीमा 16 करने की तैयारी

लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

लखनऊ में विकास की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि सड़कें बनते ही “आराम” करने लगी हैं। जी हां,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

उत्तर प्रदेश

गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।बताया जा रहा है...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

हैदराबाद। हैदराबाद के मुस्लिम स्कॉलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैय्यद अयूब ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

लखनऊ में विकास की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि सड़कें बनते ही “आराम” करने लगी हैं। जी हां,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में निकला सांप, छात्रों में मचा हड़कंप

   मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCS यूनिवर्सिटी) परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हॉस्टल में अचानक सांप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में निकला सांप, छात्रों में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम