बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, चोरी की बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

On
School Ad

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद पुलिस को क्षेत्र में एक संदिग्ध बदमाश की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान गांव जौली के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान गांव जौली निवासी मंगल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मंगल एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

बिजनौर सनसनी: परीक्षा देने गई 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद; 11 टीमों ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, थाने पर हुआ था भारी हंगामा ये भी पढ़ें  बिजनौर सनसनी: परीक्षा देने गई 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद; 11 टीमों ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, थाने पर हुआ था भारी हंगामा

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल मंगल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि बदमाश मंगल की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश से पूछताछ की जा रही है जिससे इसके साथियों को गिरफ्तार किया जा सके। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। 

सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर ये भी पढ़ें  सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम !

कैराना/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में शुमार कैराना का सियासी मिजाज भांपने के लिए 'रॉयल बुलेटिन'...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम !

हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

पानीपत (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत (पट्टीकल्याणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा'...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुधली के जंगल में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को लापरवाही की एक और तस्वीर देखने को मिली, जहाँ भूसे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम