डाक विभाग की 24 और 48 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा का शुभारंभ, अब देश के 6 शहरों में होगी तय समय में डिलीवरी

On
School Ad

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के 6 प्रमुख शहरों में 24 और 48 घंटे में गारंटीकृत वितरण देने वाली डाक विभाग की नई सेवाओं ‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के तहत अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में रिकॉर्ड समय में पार्सल पहुंचाया जाएगा। देरी होने की स्थिति में उपभोक्ता को पूरा शुल्क वापस किया जाएगा।

डाक विभाग के यहां मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और विभाग की सचिव वंदिता कौल भी मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि देश के 6.5 लाख गांवों, हर तहसील और तालुका में यदि परिवार के सदस्य से भी अधिक किसी संस्था पर भरोसा किया जाता है, तो वह ग्रामीण डाक सेवा है। यही भरोसा डाक विभाग की सबसे बड़ी ताकत है। सिंधिया ने जोर देकर कहा कि दुनिया में डाक विभाग जैसा इतना बड़ा और गहराई तक फैला नेटवर्क किसी अन्य देश के पास नहीं है। यह नेटवर्क देश के अंतिम छोर तक अपनी पहुंच बनाए हुए है।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा  ये भी पढ़ें  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा

सिंधिया ने कहा कि यह सेवा डाक विभाग के लिए एक नए युग की शुरुआत है। आज देश के अंतिम व्यक्ति तक स्मार्टफोन पहुंच चुका है और ई-वाणिज्य तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में यह बाजार लगभग 11 लाख करोड़ रुपये का है, जो 2030 तक 30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में तेज और भरोसेमंद वितरण प्रणाली की आवश्यकता और बढ़ जाती है। नई सेवाएं आम लोगों, छोटे व्यापारियों और ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बड़ा बदलाव साबित होंगी।

बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के ये भी पढ़ें  बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के

संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि अब पार्सल केवल सामान नहीं होंगे, बल्कि उनके साथ डाक विभाग का भरोसा भी यात्रा करेगा। देश में औसतन 300 मिलियन भारतीय पार्सल सेवाओं का उपयोग करते हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। नई सेवाएं न केवल वितरण को तेज बनाएंगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। उन्होंने कहा कि डाक विभाग देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और छोटे व्यापारियों को विश्वसनीय लॉजिस्टिक सहयोग प्रदान करेगा।

देवरिया में जयंत चौधरी का सपा पर तीखा हमला— "PDA का मतलब नहीं पता, समाजवाद छोड़ जातिवाद पर उतरी सपा", गन्ने का दाम '400 पार' ये भी पढ़ें  देवरिया में जयंत चौधरी का सपा पर तीखा हमला— "PDA का मतलब नहीं पता, समाजवाद छोड़ जातिवाद पर उतरी सपा", गन्ने का दाम '400 पार'

इन सेवाओं को और सुरक्षित तथा आधुनिक बनाने के लिए संदेश आधारित निगरानी और एक बार पासवर्ड आधारित वितरण जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। पार्सल वितरण के समय प्राप्तकर्ता को एकबारगी पासवर्ड दिया जाएगा, जिसे बताने के बाद ही वितरण पूरा होगा। साथ ही भेजने वाले को संदेश के माध्यम से हर चरण की जानकारी मिलती रहेगी।

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026: बेटियों की शादी पर मिलेंगे 55000 रुपए तुरंत करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया और पात्रता

अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और आपके घर में बेटी की शादी होने वाली है तो अब आपको ...
मध्य प्रदेश 
MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026:  बेटियों की शादी पर मिलेंगे 55000 रुपए तुरंत करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया और पात्रता

देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  नगर संगठन की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

शामली: रसीदगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर संपन्न, स्वरोजगार के लिए मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी

   शामली। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण...
शामली 
शामली: रसीदगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर संपन्न, स्वरोजगार के लिए मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी

नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा मंगलवार को गैस संकट, मनरेगा भुगतान में धांधली व बदायूं में सुधीर गुप्ता...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर में डिजिटल जनगणना-27 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशन में आगामी डिजिटल जनगणना-27 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल जनगणना-27 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

उत्तर प्रदेश

देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  नगर संगठन की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

सहारनपुर में डिजिटल जनगणना-27 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशन में आगामी डिजिटल जनगणना-27 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल जनगणना-27 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सहारनपुर में रबी विपणन 2026-27: किसानों से गेहूँ की खरीद के लिए 4 मोबाइल क्रय केंद्र चालू

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे मोबाईल क्रय
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रबी विपणन 2026-27: किसानों से गेहूँ की खरीद के लिए 4 मोबाइल क्रय केंद्र चालू

सहारनपुर में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले: शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र पदों पर अवसर

सहारनपुर। सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार गौतम ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजेंट सर्विस देहरादून द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले: शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र पदों पर अवसर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम