मुजफ्फरनगर: बुलडोजर का डर दिखाकर गरीबों से वसूली, फर्जी 'अफसर' की दबंगई से डरे ग्रामीण

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम मन्धेड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक दबंग व्यक्ति द्वारा विकास प्राधिकरण का खौफ दिखाकर गरीब बस्ती के लोगों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

खुद को बताता था प्राधिकरण का अधिकारी

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में शांतिपूर्ण ईद की तैयारी, शांति समिति की बैठक में हुआ मंथन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के शाहपुर में शांतिपूर्ण ईद की तैयारी, शांति समिति की बैठक में हुआ मंथन

पीड़ित ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी मित्रसैन उर्फ मित्ता पिछले काफी समय से बस्ती के मजदूरों और गरीब तबके के लोगों को निशाना बना रहा है। आरोप है कि वह खुद को विकास प्राधिकरण का अधिकारी बताकर लोगों को डराता है कि उनकी झोपड़ियों और टीन शेड पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा। कार्रवाई से बचने के नाम पर वह अब तक कई लोगों से हजारों रुपये की अवैध उगाही कर चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा-कपिल देव ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा-कपिल देव

1 लाख रुपये की मांग और घर में घुसकर अभद्रता

मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद ये भी पढ़ें  मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

मामला तब और गंभीर हो गया जब 10 मार्च 2026 को आरोपी ने पप्पू कश्यप नामक ग्रामीण के घर पहुंचकर एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी ने घर में घुसकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस दौरान उसने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो न केवल घर गिरा दिया जाएगा, बल्कि झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा। मौके पर ग्रामीणों के जुटने और विरोध करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह स्थानीय स्तर पर अपनी दबंगई के दम पर लोगों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और वसूली गई रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच शाहपुर पुलिस को सौंप दी गई है और दोष सिद्ध होने पर आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Views: 176

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी अभियान में मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

चंडीगढ़।  हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मनोरंजन जगत में बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

मानव शरीर एक ऐसा अनूठा स्थान है जहाँ जीवात्मा और परमात्मा दोनों का निवास होता है। ईश्वर इस काया का...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सदर विधान सभा के पूर्व विधायक विजय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

लखनऊ। एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में खाने की गुणवत्ता और क्रू मेंबर्स के व्यवहार को लेकर एक नया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

मीरजापुर। विंध्य धरा पर कदम रखते ही भक्ति-शक्ति से लबरेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज बता रहा था कि यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम