अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

On
School Ad

चंडीगढ़।  हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मनोरंजन जगत में बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मशहूर गायक बादशाह के 'ततीरी' गाने पर संज्ञान लेने के बाद आयोग ने मंगलवार को बॉलीवुड के एक और गीत 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर आपत्ति जताई है। इस गीत में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों और दृश्य सामग्री को लेकर आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त की है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि आयोग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि हरियाणा राज्य महिला आयोग (एचएससीडब्ल्यू) एक वैधानिक संस्था है, जिसकी स्थापना एचएससीडब्ल्यू अधिनियम, 2012 के तहत की गई है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को लिखा ओपन लेटर, सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील  ये भी पढ़ें  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को लिखा ओपन लेटर, सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

बाबा रामदेव का 'ग्लोबल' धमाका: मैनपुरी में 'एप्स्टीन फाइल्स' और 'टापू कांड' पर बोले योग गुरु— "पश्चिमी सभ्यता की गंदगी से बचना होगा" ये भी पढ़ें  बाबा रामदेव का 'ग्लोबल' धमाका: मैनपुरी में 'एप्स्टीन फाइल्स' और 'टापू कांड' पर बोले योग गुरु— "पश्चिमी सभ्यता की गंदगी से बचना होगा"

आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और हितों की सुरक्षा एवं संवर्धन करना है। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि हाल के दिनों में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए स्वीकृत किए जा रहे गीतों में अश्लीलता और अभद्रता तेजी से बढ़ रही है, जो बेहद चिंताजनक है। विशेष रूप से 'सरके चुनर तेरी सरके' गीत, जिसमें अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही शामिल हैं, उसमें ऐसी सामग्री पाई गई है जो सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 के तहत निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करती प्रतीत होती है। आयोग ने यह भी रेखांकित किया कि इस प्रकार के गीतों का बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक और दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर युवा वर्ग, जो लोकप्रिय मीडिया से अत्यधिक प्रभावित होता है, ऐसे कंटेंट के कारण गलत दिशा में जा सकता है।

हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप ये भी पढ़ें  हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

अश्लील दृश्यों और संकेतात्मक बोलों की बढ़ती प्रवृत्ति सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली और उसकी जिम्मेदारियों पर भी सवाल खड़े करती है। महिला आयोग का मानना है कि मीडिया समाज के नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में सभी नियामक संस्थाओं का यह दायित्व है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जवाबदेही और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप करें। आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से इस मामले में शीघ्र विस्तृत जवाब देने और भविष्य में इस प्रकार की सामग्री की कड़ी जांच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। महिला आयोग द्वारा अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ उठाए जा रहे सख्त कदम न केवल समाज को सकारात्मक दिशा देने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं, बल्कि महिलाओं के प्रति गलत सोच रखने वाले असामाजिक तत्वों के लिए भी यह एक कड़ा संदेश साबित हो सकता है।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम