मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा की तैयारियां, एसएसपी ने व्यवस्थाओं को परखा
पुलिस लाइन में 26 मार्च से होगी आरक्षियों की अंतिम परीक्षा

मुजफ्फरनगर। आगामी 26 मार्च से प्रस्तावित प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी कमर कस ली है। एसएसपी ने इन परीक्षाओं की पुलिस लाइन में हो रही तैयारियों को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया है। इन परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन सख्त है।
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। आगामी 26 मार्च से प्रस्तावित इन परीक्षाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर सुरक्षा घेरे, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए तैयार किए गए चार्ट और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने साफ-सफाई से लेकर परीक्षा कक्षों में प्रकाश और हवा की व्यवस्था तक, हर छोटे-बड़े पहलू की गहनता से समीक्षा की।
लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुरूप और पारदर्शी होनी चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या ड्यूटी में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुरअधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है। एसएसपी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षुओं को एक तनावमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए ताकि वे अपनी योग्यता का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस निरीक्षण के दौरान एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ और प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें मौके पर ही आवश्यक सुधारों के लिए निर्देशित किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां