'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

मुंबई। अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" पर कार्रवाई के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह के हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' पर एक्शन लेते हुए गाने से जुड़े लोगों को समन जारी किया है। इतना ही नहीं, सभी संबंधित लोगों को 25 मार्च को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश भी दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गाने पर कार्रवाई करने की जानकारी दी।
आयोग की तरह से लिखा गया, "राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 'टटीरी' गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पाया है कि प्रथम दृष्टया सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत होती है और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।" मामले में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। उन्हें 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म केडी: द डेविल और गाने "सरके चुनर तेरी सरके" से जुड़े लोगों के खिलाफ भी समन जारी किया है और 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और निर्देशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किए गए हैं। बादशाह का गाना 'टटीरी' भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। गाने में सरकारी बस, स्कूल की वर्दी और गाने के बोल को लेकर विवाद हुआ था। पहले हरियाणा के राज्य महिला आयोग ने मामले पर कार्रवाई की थी और हरियाणा में दो जगह पर गायक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। विवाद को बढ़ता देख सिंगर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां