सहारनपुर: मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर बवाल, गोरक्षा दल और दुकानदारों में भिड़ंत, कस्बे में भारी तनाव

सहारनपुर। जनपद के बेहट कस्बे में गुरुवार को मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर जबरदस्त हंगामा और संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई। मोहल्ला कस्साबान में दुकानों को बंद कराने पहुंचे गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ ने कार्यकर्ताओं को मौके से दौड़ा लिया। इस घटना के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शाकंभरी तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।
'तुम कौन होते हो?'—दुकानदारों के सवाल पर भड़की चिंगारी
ये भी पढ़ें सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभरप्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरक्षा दल से जुड़े प्रशांत शर्मा, प्रिंस शर्मा और उनके कई साथी गुरुवार दोपहर अचानक मोहल्ला कस्साबान पहुंचे और वहां मीट की दुकानें बंद कराने का दबाव बनाने लगे। दुकानदारों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए तर्क दिया कि यदि पुलिस या प्रशासन का आदेश होगा, तो वे दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन किसी भी संगठन को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इसी बहस के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने लामबंद होकर कार्यकर्ताओं का पीछा किया।
कोतवाली की शरण और तिराहे पर चक्काजाम
भीड़ के तेवर देखकर गोरक्षा दल के कार्यकर्ता भागकर कोतवाली पहुंचे और वहां शरण ली। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भीड़ ने उन पर न केवल मारपीट की, बल्कि धारदार हथियारों से जानलेवा हमला भी किया। कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ता कोतवाली से निकलकर शाकंभरी तिराहे पर जमा हो गए और सड़क के बीचों-बीच बैठकर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
बजरंग दल और पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आक्रोशित युवाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी। फिलहाल इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां