सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस का मोहल्लों में चला सघन चेकिंग अभियान, गंदगी मिलने पर दी सख्त चेतावनी

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसके तहत बिना खाद्य पंजीकरण लाइसेंस के मीट बेच रहे सात दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा और देवबंद कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने नगर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। टीम ने मोहल्ला अबुल बरकात स्थित जामा मस्जिद, रेती चौक, बैरून कोटला, तेली मोरियान और मोहल्ला अबुलमाली में मीट की दुकानों को चेक किया। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इन दुकानदारों पर गिरी गाज
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मोहल्ला अबुल बरकात में युसूफ, तस्लीम, अरशद, इमरान और फूलमियां (निवासी अबुलमाली) तथा बैरून कोटला में हारिस और दानिश (निवासी बडजियाउलहक) बिना वैध खाद्य पंजीकरण लाइसेंस के भैंस का मीट बेच रहे थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उक्त सभी सात मीट विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत चालान की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर: आंधी-तूफान से बचने की कोशिश पड़ी भारी, टिनशेड गिरने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौतसफाई व्यवस्था पर भी सख्त निर्देश
चेकिंग के दौरान टीम ने पाया कि कई दुकानों पर साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश वर्मा ने दुकानदारों को भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने और मानकों के अनुरूप व्यापार करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस और मानकों के विपरीत संचालित होने वाली किसी भी दुकान को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां