लखनऊ में एसटीएफ ने 733 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ कमिश्नरेट के मोहनलालगंज क्षेत्र से मादक पदार्थों के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से 733 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.83 करोड़ रुपये आंकी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 1:45 बजे गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों की पहचान विनोद कुशवाहा और जितेंद्र शिव हरे के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनके जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों से संपर्क किया जाता था।
एसटीएफ को लगातार सूचना मिल रही थी कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय एक गिरोह बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी कर रहा है। इस पर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान टीम को पुख्ता जानकारी मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लखनऊ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बिंदुवा इलाके में बाबा ढाबा के सामने, श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज के पास घेराबंदी की।इस दौरान एसटीएफ टीम ने उक्त कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर से 733 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; परिजनों को 25 लाख मुआवजा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं, जो उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा खरीदता है। इसके बाद मध्य प्रदेश के रास्ते इसे उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता है, जहां ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां