'सनातन' का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत : कंगना रनौत

On
School Ad

मुंबई। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने हाल ही में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। समिति के अनुसार, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा। अब केवल वही गैर-हिंदू मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे, जो प्रवेश से पहले सनातन धर्म में आस्था का औपचारिक शपथ पत्र जमा करते हैं, जिससे मंदिर में दर्शन की अनुमति मिलेगी। फैसले को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उदाहरण देते हुए अभिनेत्री सारा अली खान का नाम जोड़ा। उन्होंने कहा कि अगर सारा अली खान जैसी हस्ती भी केदारनाथ आती हैं, सनातन में अपनी आस्था जताती हैं और अगर एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन से नहीं रोका जाएगा। अभिनेत्री अक्सर केदारनाथ के दर्शन के लिए जाती रहती हैं।

रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता ये भी पढ़ें  रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

साल 2018 में उन्हें अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान इस स्थान से विशेष लगाव हो गया था। बुधवार को भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद परिसर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सारा को यह कहने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि वे भी सनातन धर्म में विश्वास रखती हैं और अगर बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन करना चाहती हैं, तो वे लिखित रूप में दें। यहां पर सभी लोग सनातनी हैं, क्योंकि जन्म से ही हम इस परंपरा से जुड़े हुए हैं। 'सनातन' का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत। कंगना ने आगे कहा कि सारे अन्य धर्म कुछ ही साल पुराने हैं, लेकिन सनातन ही सत्य है और अनादि-अनंत है, तो मुझे लगता है कि सारा को शपथ पत्र देने में कोई घबराहट नहीं होनी चाहिए। अभिनेत्री ने आगे लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संसद में व्यवहार अमर्यादित है। कंगना ने कहा, "वे तू-तड़ाक करके बोलते हैं। अगर कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो अनुचित शब्द इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत अनकम्फर्टेबल फील करवाते हैं।" 

बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग! ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग!

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल द्वारा जनपद से जारी ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। श्रीमती सविता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

नोएडा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई उपलब्धियों की प्रदर्शनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई उपलब्धियों की प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर: पुरा महादेव कांवड़ मार्ग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, चौड़ीकरण न होने पर आंदोलन का एलान

   मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक मार्ग पुरा महादेव कांवड़ मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुरा महादेव कांवड़ मार्ग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, चौड़ीकरण न होने पर आंदोलन का एलान

मुजफ्फरनगर: रालोद कोटे से सात सभासद नामित होने पर जश्न, पार्टी कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

   मुजफ्फरनगर। जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों में राष्ट्रीय लोक दल के कोटे से सात सभासदों के मनोनयन के बाद पार्टी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: रालोद कोटे से सात सभासद नामित होने पर जश्न, पार्टी कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

पंकज मलिक-अनिल कुमार विवाद में पूर्व मंत्री उमा किरण के बेटे की एंट्री, बोले- दलितों के नेता नहीं है मंत्री अनिल 

   मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच छिड़ी सियासी जंग अब और तेज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
पंकज मलिक-अनिल कुमार विवाद में पूर्व मंत्री उमा किरण के बेटे की एंट्री, बोले- दलितों के नेता नहीं है मंत्री अनिल 

उत्तर प्रदेश

जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल द्वारा जनपद से जारी ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। श्रीमती सविता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

लखनऊ में एसटीएफ ने 733 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एसटीएफ ने 733 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार की शाम हुए विस्फोट में आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम