तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कोरीडिहा बाजार के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ऑटो जौनपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कोरीडिहा बाजार के पास पहुंचा, सामने से तेज गति में आ रही इनोवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे खाईं में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान बैजनाथ गुप्ता (58) निवासी मुबारकपुर, खुटहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अन्य घायलों में गुलाब गुप्ता, नीतू, निलेश और इस्तेखार शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां