भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती

On
School Ad

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रही है। ऐसा करते हुए नौसेना ने ‘आईओएस सागर’ के दूसरे संस्करण की शुरुआत कर दी है। दरअसल भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किया गया ‘आईओएस सागर’ एक विशेष ऑपरेशनल कार्यक्रम है। इसका मूल उद्देश्य मित्र राष्ट्रों के नौसैनिकों को भारतीय नौसेना के जहाज पर एक साथ प्रशिक्षण और समुद्री अनुभव प्रदान करना है। यह कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। नौसेना ने 16 मार्च से इसकी शुरुआत कर दी है। भारतीय नौसेना के मुताबिक इस पहल के तहत विभिन्न देशों के इन अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को जहाज पर होने वाली गतिविधियों और पेशेवर प्रशिक्षण में शामिल किया जाता है। इससे अलग-अलग देशों के नौसैनिकों के बीच आपसी तालमेल, सहयोग और समुद्री अभियानों की समझ को बढ़ावा मिलता है। प्रारंभ किए गए इस संस्करण में 16 मित्र देशों के नौसैनिक भाग ले रहे हैं।

 

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा ये भी पढ़ें  काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

बाबा रामदेव का 'ग्लोबल' धमाका: मैनपुरी में 'एप्स्टीन फाइल्स' और 'टापू कांड' पर बोले योग गुरु— "पश्चिमी सभ्यता की गंदगी से बचना होगा" ये भी पढ़ें  बाबा रामदेव का 'ग्लोबल' धमाका: मैनपुरी में 'एप्स्टीन फाइल्स' और 'टापू कांड' पर बोले योग गुरु— "पश्चिमी सभ्यता की गंदगी से बचना होगा"

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण व मूल शुरुआत केरल के कोच्चि स्थित नौसेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में पेशेवर प्रशिक्षण सत्रों से होगी। यहां विभिन्न देशों की नौसेनाओं से आए प्रतिभागियों को नौसैनिक संचालन, समुद्री कौशल और समुद्री सुरक्षा से जुड़े प्रमुख पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद प्रतिभागी भारतीय नौसेना के एक जहाज पर तैनात होकर समुद्र में संयुक्त रूप से संचालन गतिविधियों में भाग लेंगे। इस दौरान वे भारतीय नौसेना के साथ मिलकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। यात्रा के दौरान नौसेना का यह समुद्री जहाज विभिन्न बंदरगाहों का दौरा करेगा। इन समुद्री यात्राओं में क्षेत्रीय नौसेनाओं तथा समुद्री एजेंसियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य पेशेवर संबंधों को मजबूत करना, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करना और साझा समुद्री चुनौतियों की गहन समझ विकसित करना है। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में भारतीय नौसेना ने इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम की अध्यक्षता संभाली है।

जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

 

इसी के तहत इस संस्करण में हिंद महासागर क्षेत्र के 16 सदस्य देशों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अब नौसेना की यह पहल भारत की दीर्घकालिक समुद्री सहयोग नीति को आगे बढ़ाती है। यह पहल, क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) संबंधी भारत सरकार के दृष्टिकोण को साकार करती है। साथ ही यह व्यापक महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पारस्परिक और समग्र प्रगति) ढांचे को भी मजबूती देती है। नौसेना का मानना है कि यह पहल हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की सक्रिय भूमिका को और सुदृढ़ करती है। 

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ के बाद चार शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की क्रेटा कार और असलहे बरामद

   मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ के बाद चार शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की क्रेटा कार और असलहे बरामद

हुंडई की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान दिखी, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

आज ऑटो सेक्टर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शौकीनों के लिए बेहद खास...
ऑटोमोबाइल 
हुंडई की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान दिखी, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

मुजफ्फरनगर:सीमली की बेटियों ने लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

मुजफ्फरनगर। जनपद के शिक्षा जगत और ग्राम सीमली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक गौरव लेकर आया है। स्थानीय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:सीमली की बेटियों ने लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार की शाम हुए विस्फोट में आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार की शाम हुए विस्फोट में आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कोरीडिहा बाजार के पास एक तेज रफ्तार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम