मुजफ्फरनगर:सीमली की बेटियों ने लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन
कम्पोजिट विद्यालय की छात्रा इंशा और आरोही ने कक्षा-6 के लिए प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी

मुजफ्फरनगर। जनपद के शिक्षा जगत और ग्राम सीमली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक गौरव लेकर आया है। स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय सीमली की दो होनहार छात्राओं, इंशा और आरोही गोदिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर और पूरे गांव में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह ने बताया कि सीमली कम्पोजिट विद्यालय की दोनों छात्राएं इंशा (पुत्री डॉ. रिजवान) और आरोही गोदिया (पुत्री कपिल कुमार) प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित रही हैं। विशेष रूप से कक्षा-5 की प्रभारी हेमलता मैडम ने अपने कुशल निर्देशन में दोनों छात्राओं को व्यक्तिगत रूप से परीक्षा की तैयारी कराई। शिक्षकों का मानना है कि छात्राओं की निरंतर लगन और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण ने इस कठिन परीक्षा को आसान बना दिया।
अन्य विद्यार्थियों के लिए बनीं प्रेरणा
शिक्षक डॉ. संजीव कुमार ने सफल छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध उच्च स्तरीय शिक्षा का यह जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल इन दो छात्राओं की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के प्रयासों की जीत है। यह उपलब्धि स्कूल के अन्य बच्चों के लिए भी एक मिसाल बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी।
शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ जिनमें जगत सिंह, रवि कुमार, ज्योति विश्नोई, शिवानी, दीपिका, कविता, प्रदीप कुमार एवं लोकेन्द्र कुमार शामिल रहे, ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिक्षकों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे चलकर क्षेत्र और जनपद का नाम इसी प्रकार रोशन करती रहेंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां