मुजफ्फरनगर:मीरापुर में एनएसएस की जागरूकता रैली में गूंजा 'जल है तो कल है' का नारा

बीआईटी के एनएसएस शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने देवल व केलापुर जसमौर के ग्रामीणों को किया जागरूक

School Ad

मीरापुर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़कर गाँव-गाँव जागरूकता की अलख जगाई। "जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा" पर केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से एनएसएस की दोनों इकाइयों ने ग्राम देवल और ग्राम केलापुर जसमौर में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

ग्राम देवल में एनएसएस इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कावेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में एक प्रभावशाली जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों के 'जल है तो कल है' और 'पानी बचाओ, जीवन बचाओ' जैसे बुलंद नारों से पूरा गाँव गूंज उठा। रैली के पश्चात स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जल संकट की भयावहता समझाई और उन्हें वर्षा जल संचयन, पानी की बचत के सरल तरीकों और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अभियान में ग्राम प्रधान मंदीप कौर, शिक्षक कपिल शर्मा व अन्य गणमान्य लोगों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता कर जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता: भाषण में खुशबू व पोस्टर में जोया ने मारी बाजी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता: भाषण में खुशबू व पोस्टर में जोया ने मारी बाजी

पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प
उधर, ग्राम केलापुर जसमौर में डॉ. आदित्य कुमार शर्मा और डॉ. चित्रलेखा शर्मा के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान चलाया गया। यहाँ स्वयंसेवकों ने जल संकट की गंभीरता को रेखांकित करते हुए पौधारोपण किया और ग्रामीणों से प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने की भावुक अपील की। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने एक स्वर में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने का पवित्र संकल्प लिया। दोनों ही गाँवों में एनएसएस स्वयंसेवकों के इस प्रयास की ग्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और शिविर के माध्यम से सामाजिक बदलाव की दिशा में किए जा रहे कार्यों को सराहा।

मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह

मुजफ्फरनगर: जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स का शिकंजा, हिरासत में लिए गए दुकान मालिक से की पूछताछ  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स का शिकंजा, हिरासत में लिए गए दुकान मालिक से की पूछताछ

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम