मुजफ्फरनगर में प्रतिष्ठित बिंदल ग्रुप पर IT का छापा, तड़के एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी से औद्योगिक जगत में हड़कंप, जारी है जांच

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र से आज सुबह-सुबह एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मुजफ्फरनगर के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों में शुमार बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज (Bindal Group of Industries) पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली से पहुंची विशेष टीम ने पूरी गोपनीयता और योजना के तहत इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' को अंजाम दिया, जिससे पूरे औद्योगिक और व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।

दिल्ली की टीम का 'गोपनीय ऑपरेशन': बिंदल पेपर्स, शुगर मिल और आवास तक हड़कंप

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने बिंदल ग्रुप की विभिन्न इकाइयों और ठिकानों को एक साथ निशाने पर लिया। इस बड़ी कार्रवाई में ग्रुप की प्रमुख इकाइयाँ—बिंदल पेपर्स (Bindal Papers), टिहरी पेपर्स (टिहरी Papers), शाकुम्भरी पेपर्स (Shakumbhri Papers) और बिंदल डुप्लेक्स (Bindal Duplex) पर एक साथ टीमें पहुंचीं।

नॉर्वे की राजदूत ने दिल्ली मेट्रो से किया सफर, बोलीं- "मुझे ये पहले ही कर लेना चाहिए था! दिल्ली मेट्रो वाकई में शानदार, साफ-सुथरी और बहुत ही कुशल ये भी पढ़ें  नॉर्वे की राजदूत ने दिल्ली मेट्रो से किया सफर, बोलीं- "मुझे ये पहले ही कर लेना चाहिए था! दिल्ली मेट्रो वाकई में शानदार, साफ-सुथरी और बहुत ही कुशल

कार्रवाई का दायरा यहीं नहीं रुका, बल्कि बिजनौर स्थित बिंदल शुगर मिल (Bindal Sugar Mill) और मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित बिंदल परिवार के आवास समेत अन्य कई महत्वपूर्ण ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत !

तड़के शुरू हुई छापेमारी, कंप्यूटर डेटा और रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

बताया जा रहा है कि रेड की यह पूरी कार्रवाई अत्यंत गोपनीय तरीके से की गई। तड़के सुबह, जब शहर जाग रहा था, तभी दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सभी चिह्नित ठिकानों पर दस्तक दी। कार्रवाई शुरू होते ही सभी परिसरों को सील कर दिया गया और बाहर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग! ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग!

अंदर, टीम के अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच, कंप्यूटर डेटा की स्कैनिंग और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी, भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी प्रमुख ठिकानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है और टीम के अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

बिंदल ग्रुप मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े और पुराने औद्योगिक समूहों में गिना जाता है, ऐसे में इस कार्रवाई ने शहर के व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र में हलचल तेज कर दी है। अब सभी की नजरें आयकर विभाग की आगे की कार्रवाई और खुलासों पर टिकी हैं।

रॉयल बुलेटिन की ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए रॉयल बुलेटिन के व्हाट्स एप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z को फॉलो करे और जुड़े हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स अकाउंट से और हर ताज़ी खबर पढ़ने के लिए https://royalbulletin.in/ को देखते रहे। 

Views: 1041

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

आयुर्वेद के पांच सुरक्षा कवच, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

  नई दिल्ली। सालों से आयुर्वेद जीवन को निरोगी और स्वस्थ बनाने के सिद्धांतों पर काम कर रहा है। आयुर्वेद आज...
हेल्थ 
आयुर्वेद के पांच सुरक्षा कवच, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

हड्डियों की मजबूती से लेकर तनाव मुक्ति तक, जानें वृक्षासन के जादुई लाभ

  नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में संतुलन और मानसिक शांति बनाए रखने का एकमात्र तरीका योगासन है। जैसे...
लाइफस्टाइल 
हड्डियों की मजबूती से लेकर तनाव मुक्ति तक, जानें वृक्षासन के जादुई लाभ

'द हंड्रेड': अबरार अहमद पर गावस्कर की टिप्पणी का पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर ने दी प्रतिक्रिया

  नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा संचालित 'द हंड्रेड' में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार भारतीय...
खेल  क्रिकेट 
'द हंड्रेड': अबरार अहमद पर गावस्कर की टिप्पणी का पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर ने दी प्रतिक्रिया

यूएई ने दक्षिण कोरिया को प्राथमिकता के आधार पर कच्चे तेल की आपूर्ति का किया वादा

सियोल। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दक्षिण कोरिया को कच्चा तेल सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आपूर्ति करने का वचन दिया...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
यूएई ने दक्षिण कोरिया को प्राथमिकता के आधार पर कच्चे तेल की आपूर्ति का किया वादा

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला

कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने पुष्टि की कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की तैनाती वाले एयरबेस...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद टाउन हॉल में पुलिस कर्मी की दबंगई, महिलाओं से धक्का-मुक्की और युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

जनपद मुरादाबाद के मुख्य बाज़ार टाउन हॉल क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक और विवादित मामला सामने आया है, जिसका वीडियो...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद टाउन हॉल में पुलिस कर्मी की दबंगई, महिलाओं से धक्का-मुक्की और युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह राणा ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी विशाल 'जम्बो' कार्यकारिणी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोने की दिशा में एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम