ग्रेनो वेस्ट: विहान ग्रीन सोसाइटी में 'सांसत' में फंसी रही महिला और बच्चा; 40 मिनट तक लिफ्ट में मचा कोहराम, सुरक्षा उपकरण फेल

School Ad

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) स्थित विहान ग्रीन सोसाइटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ करीब 40 मिनट तक लिफ्ट के अंदर मौत से जूझती रही। इस दौरान लिफ्ट के सुरक्षा उपकरणों और अलार्म ने भी साथ छोड़ दिया, जिससे सोसाइटी में सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छठे और सातवें फ्लोर के बीच 'अटक' गई सांसें

सोसाइटी निवासी प्रमोद ने बताया कि उनकी पत्नी अपने बच्चे को स्कूल से लेकर वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वह बेसमेंट से लिफ्ट में सवार हुईं, अचानक बिजली चली गई। बिजली जाते ही लिफ्ट अचानक झटके के साथ छठे और सातवें फ्लोर के बीच अटक गई।

एनसीआर : मौसम में बदलाव से हवा हुई साफ, कई इलाकों में एक्यूआई ग्रीन जोन में; 19 मार्च को फिर आ सकता है बदलाव  ये भी पढ़ें  एनसीआर : मौसम में बदलाव से हवा हुई साफ, कई इलाकों में एक्यूआई ग्रीन जोन में; 19 मार्च को फिर आ सकता है बदलाव

अलार्म दबाया, मदद मांगी, पर कोई नहीं आया

पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने करीब 10 मिनट तक लिफ्ट खुलने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने अलार्म बटन दबाया और इंटरकॉम से संपर्क करने की कोशिश की। आरोप है कि लिफ्ट में लगे ये सुरक्षा उपकरण पूरी तरह ठप थे। जब कोई मदद के लिए नहीं आया, तो महिला ने घबराकर फोन से घर पर संपर्क किया, तब जाकर उनकी जान आफत में होने की खबर मिली।

बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के ये भी पढ़ें  बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के

मेंटेनेंस की भारी लापरवाही: न ऑपरेटर था, न बैकअप

घटना की जानकारी मिलते ही प्रमोद ने मेंटेनेंस विभाग को सूचित किया, लेकिन वहां की लापरवाही ने सबको दंग कर दिया। पता चला कि सोसाइटी में उस समय कोई लिफ्ट ऑपरेटर ही मौजूद नहीं था। मेंटेनेंस प्रबंधन के पास लिफ्ट का गेट खोलने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। अंततः, जब बिजली वापस आई, तब जाकर लिफ्ट के दरवाजे खुले और 40 मिनट की जद्दोजहद के बाद मां-बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पूर्व सेना प्रमुख पांडे का डीपफेक वीडियो सामने आया, सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े खातों को ठहराया दोषी ये भी पढ़ें  पूर्व सेना प्रमुख पांडे का डीपफेक वीडियो सामने आया, सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े खातों को ठहराया दोषी

सोसाइटी में दहशत, मैनेजमेंट के खिलाफ आक्रोश

इस घटना के बाद से विहान ग्रीन सोसाइटी के निवासियों में भारी दहशत और गुस्सा व्याप्त है। लोगों का कहना है कि वे हर महीने मोटी मेंटेनेंस फीस देते हैं, फिर भी उनकी और उनके बच्चों की जान दांव पर लगी है। निवासियों ने जिला प्रशासन से लिफ्ट एक्ट को सख्ती से लागू करने और लापरवाह मेंटेनेंस प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित 27 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी ने जनपद की बीजेपी की राजनीति में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष

सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह राणा ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी विशाल 'जम्बो' कार्यकारिणी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (छपार)। जनपद के लिए गौरव का विषय है कि छपार स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ने व्यवसाय के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित

ग्रेनो वेस्ट: विहान ग्रीन सोसाइटी में 'सांसत' में फंसी रही महिला और बच्चा; 40 मिनट तक लिफ्ट में मचा कोहराम, सुरक्षा उपकरण फेल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) स्थित विहान ग्रीन सोसाइटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां एक...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेनो वेस्ट: विहान ग्रीन सोसाइटी में 'सांसत' में फंसी रही महिला और बच्चा; 40 मिनट तक लिफ्ट में मचा कोहराम, सुरक्षा उपकरण फेल

मुजफ्फरनगर: SSP संजय वर्मा का बड़ा चाबुक; पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, शिकायत पर अलावलपुर चौकी प्रभारी हटाए गए

मुजफ्फरनगर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय वर्मा ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: SSP संजय वर्मा का बड़ा चाबुक; पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, शिकायत पर अलावलपुर चौकी प्रभारी हटाए गए

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह राणा ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी विशाल 'जम्बो' कार्यकारिणी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोने की दिशा में एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

मिशन विन्ध्य: CM योगी का मीरजापुर में 'एक्शन मोड'; विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय को 31 मई तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

मीरजापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मीरजापुर और विन्ध्य क्षेत्र के लिए विकास और आस्था का एक नया रोडमैप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मिशन विन्ध्य: CM योगी का मीरजापुर में 'एक्शन मोड'; विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय को 31 मई तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम