खतौली भाजपा में 'बगावत' की लहर: बाल्मीकि और वैश्य समाज ने खोला मोर्चा; बोले- 'बीजेपी को हमसे सिर्फ वोट और चंदा चाहिए, सम्मान नहीं'

School Ad

खतौली (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद खतौली और जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों में नामित सभासदों की सूची जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर असंतोष का ज्वालामुखी फूट पड़ा है। भाजपा के 'कोर वोट बैंक' माने जाने वाले बाल्मीकि और वैश्य समाज ने अपनी घोर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व के खिलाफ तीखे तेवर अपना लिए हैं। वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा आलाकमान को चेतावनी दी है कि वे उन्हें 'बंधुआ मजदूर' समझने की भूल न करें।

प्रताप बाल्मीकि का तीखा हमला: "हमें बंधुआ वोट बैंक मानकर हो रहा शोषण"

जन्मजात भाजपाई और वरिष्ठ नेता प्रताप बाल्मीकि ने मुजफ्फरनगर, खतौली, शाहपुर, बुढ़ाना, जानसठ, मीरापुर और पुरकाजी की सूचियों में बाल्मीकि समाज की शून्य हिस्सेदारी पर गहरा रोष व्यक्त किया है।प्रताप बाल्मीकि ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि बाल्मीकि समाज भाजपा का हमेशा से समर्थक रहा है। जिसके चलते भाजपा आला कमान ने बाल्मीकि समाज को अपना बंधुआ वोट बैंक मानकर इसका शोषण करना शुरू कर दिया है। 

पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

  • योग्यता पर सवाल: उन्होंने कहा कि क्या भाजपा को पूरे जनपद के बाल्मीकि समाज में एक भी व्यक्ति सभासद के योग्य नहीं मिला? जबकि बड़ी संख्या में समाज के लोग पार्टी की कार्यकारिणी में रात-दिन काम कर रहे हैं।

    "गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम" ये भी पढ़ें  "गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

  • आर-पार की लड़ाई: प्रताप बाल्मीकि ने समाज से आत्म-मंथन का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज अब भी नहीं जागा, तो भविष्य में भी इसी तरह उपेक्षा होती रहेगी।प्रताप बाल्मीकि ने कहा कि अब समय आ गया है कि बाल्मीकि समाज भाजपा आला कमान के समक्ष अपनी आवाज उठाने के साथ ही शासन द्वारा नामित सभासदों की सूची में ना शामिल किए जाने पर अपना आक्रोश व्यक्त करे। अन्यथा भाजपा आला कमान द्वारा भविष्य में भी बाल्मीकि समाज को केवल अपना बंधुआ वोट बैंक मानकर इसकी अनदेखी जारी रखी जायेगी।  उन्होंने दो टूक कहा, "जो समाज जीत दिला सकता है, वह उपेक्षा पर सबक सिखाने की ताकत भी रखता है।"

    इंटरनेट पर धूम मचा रहा है एलपीजी गैस सिलेंडर पर बना ये एआई वीडियो  ये भी पढ़ें  इंटरनेट पर धूम मचा रहा है एलपीजी गैस सिलेंडर पर बना ये एआई वीडियो

वैश्य समाज का आक्रोश: "सिर्फ दरी बिछाने और चंदा देने तक सीमित रह गए हम"

वहीं, अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन खतौली के नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने भी मोर्चा खोलते हुए जिला नेतृत्व पर 'योजनाबद्ध अनदेखी' का आरोप लगाया है।

  • प्रतिनिधित्व शून्य: अभिषेक गोयल ने कहा कि खतौली में नामित 5 सभासदों में एक भी वैश्य समाज से नहीं है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

  • दौड़ से बाहर: उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेतृत्व की दौड़ में वैश्य समाज को साजिश के तहत बाहर रखा जाता है। भाजपा को वैश्य समाज से सिर्फ वोट और चंदा चाहिए, लेकिन जब पद देने की बारी आती है, तो उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास में वैश्य समाज के योगदान के अनुपात में उन्हें उचित भागीदारी मिलनी चाहिए।

2027 से पहले 'अपनों' की नाराजगी बनी चुनौती

एक तरफ दलित वर्ग का अहम हिस्सा बाल्मीकि समाज और दूसरी तरफ पार्टी की रीढ़ माना जाने वाला वैश्य समाज—दोनों का एक साथ मुखर होना मुजफ्फरनगर भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि यदि पार्टी ने समय रहते इन वर्गों को साधा नहीं, तो आने वाले चुनावों में इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित 27 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी ने जनपद की बीजेपी की राजनीति में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष

सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह राणा ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी विशाल 'जम्बो' कार्यकारिणी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (छपार)। जनपद के लिए गौरव का विषय है कि छपार स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ने व्यवसाय के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
उत्तर प्रदेश में 'नंबर-1' बनी छपार सहकारी समिति; एमडी प्रीति भारद्वाज को भाकियू (अराजनैतिक) ने किया सम्मानित

ग्रेनो वेस्ट: विहान ग्रीन सोसाइटी में 'सांसत' में फंसी रही महिला और बच्चा; 40 मिनट तक लिफ्ट में मचा कोहराम, सुरक्षा उपकरण फेल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) स्थित विहान ग्रीन सोसाइटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां एक...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेनो वेस्ट: विहान ग्रीन सोसाइटी में 'सांसत' में फंसी रही महिला और बच्चा; 40 मिनट तक लिफ्ट में मचा कोहराम, सुरक्षा उपकरण फेल

मुजफ्फरनगर: SSP संजय वर्मा का बड़ा चाबुक; पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, शिकायत पर अलावलपुर चौकी प्रभारी हटाए गए

मुजफ्फरनगर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय वर्मा ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: SSP संजय वर्मा का बड़ा चाबुक; पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, शिकायत पर अलावलपुर चौकी प्रभारी हटाए गए

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह राणा ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी विशाल 'जम्बो' कार्यकारिणी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोने की दिशा में एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

मिशन विन्ध्य: CM योगी का मीरजापुर में 'एक्शन मोड'; विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय को 31 मई तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

मीरजापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मीरजापुर और विन्ध्य क्षेत्र के लिए विकास और आस्था का एक नया रोडमैप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मिशन विन्ध्य: CM योगी का मीरजापुर में 'एक्शन मोड'; विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय को 31 मई तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम