मुजफ्फरनगर: पुरकाजी में सपा विधायक पंकज मलिक का पुतला दहन, कैबिनेट मंत्री पर टिप्पणी को लेकर समर्थकों में उबाल

On
School Ad

 

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया जब समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। पंकज मलिक द्वारा मंत्री को 'गुंडा' कहे जाने से नाराज समर्थकों ने पुरकाजी की सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और विधायक का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

मुजफ्फरनगर: जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स का शिकंजा, हिरासत में लिए गए दुकान मालिक से की पूछताछ  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स का शिकंजा, हिरासत में लिए गए दुकान मालिक से की पूछताछ

पैदल मार्च और जमकर नारेबाजी

मुजफ्फरनगर: खतौली के गांव में नकाबपोश बदमाशों का तांडव; किसान को घर के बाहर मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खतौली के गांव में नकाबपोश बदमाशों का तांडव; किसान को घर के बाहर मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव सचिन प्रजापति ने किया। पुतला दहन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने एक पैदल मार्च निकाला जिसमें "पंकज मलिक मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत !

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का पलटवार

विवाद बढ़ने पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और उनके पूरे परिवार पर आज तक कोई बड़ा आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, ऐसे में उन्हें गुंडा कहना हास्यास्पद है। मंत्री ने इस बयान को दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि एक दलित व्यक्ति का कैबिनेट मंत्री बनना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने इसे महज राजनीतिक द्वेष और हताशा का परिणाम करार दिया।

पुरकाजी के चुनावी इतिहास पर छिड़ी जंग

बयानबाजी के दौरान अनिल कुमार ने समाजवादी पार्टी के इतिहास पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुरकाजी विधानसभा सीट पर सपा कभी दूसरे स्थान पर भी नहीं रही है। यहाँ का मुकाबला हमेशा भाजपा और बसपा के बीच रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछली बार गठबंधन के कारण समीकरण बदले थे, लेकिन आगामी चुनाव में जनता सच्चाई और विकास के आधार पर ही फैसला करेगी।

गर्माया सियासी माहौल

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर की राजनीति में आए इस उबाल ने संकेत दे दिए हैं कि आने वाले समय में आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर और भी आक्रामक होगा। फिलहाल, पुतला दहन की इस घटना ने जिले के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

Views: 169

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: दबंगों का दुस्साहस! घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, विरोध करने पर युवक को लहूलुहान किया; मेड़ तोड़ने पर हुआ था विवाद

मुजफ्फरनगर (छपार)। जनपद के थाना छपार क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। खेत की मेड़ तोड़ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दबंगों का दुस्साहस! घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, विरोध करने पर युवक को लहूलुहान किया; मेड़ तोड़ने पर हुआ था विवाद

मुजफ्फरनगर: समर्पित युवा समिति ने किया भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन; गांधी कॉलोनी में गूंजा 'सेवा और समर्पण' का संकल्प

मुजफ्फरनगर। जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था 'समर्पित युवा समिति' एवं 'समर्पित महिला शक्ति' द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: समर्पित युवा समिति ने किया भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन; गांधी कॉलोनी में गूंजा 'सेवा और समर्पण' का संकल्प

खतौली: ईरान-इजरायल जंग की अफवाहों पर प्रशासन का प्रहार; SDM निकिता शर्मा बोलीं- 'ईंधन की कोई कमी नहीं, 5 दिन में घर पहुँचेगा सिलेंडर

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मिडिल ईस्ट (ईरान-इजरायल) में जारी तनाव के बीच देश में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की कथित किल्लत की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: ईरान-इजरायल जंग की अफवाहों पर प्रशासन का प्रहार; SDM निकिता शर्मा बोलीं- 'ईंधन की कोई कमी नहीं, 5 दिन में घर पहुँचेगा सिलेंडर

खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ?

मुजफ्फरनगर (खतौली)। जनपद की सबसे हॉट सीट 'खतौली' को लेकर रॉयल बुलेटिन द्वारा किए गए डिजिटल सर्वे ने राजनीतिक गलियारों...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ?

मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित 27 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी ने जनपद की बीजेपी की राजनीति में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर भाजपा में 'रार': 27 सदस्यीय टीम पर अपनों ने ही उठाए सवाल; 'सदर' का दबदबा और ' 3 दागियों' की एंट्री से कार्यकर्ताओं में रोष

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह राणा ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी विशाल 'जम्बो' कार्यकारिणी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर भाजपा की 'जम्बो' टीम घोषित: ठाकुर अजीत सिंह राणा ने 105 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से चौंकाया; 60% युवा चेहरों को मिली जगह

मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन का हंटर; 'एजाजी कन्फेक्शनरी' पर छापेमारी, 4 सिलेंडर बरामद कर FIR दर्ज

UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोने की दिशा में एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

मिशन विन्ध्य: CM योगी का मीरजापुर में 'एक्शन मोड'; विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय को 31 मई तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

मीरजापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मीरजापुर और विन्ध्य क्षेत्र के लिए विकास और आस्था का एक नया रोडमैप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मिशन विन्ध्य: CM योगी का मीरजापुर में 'एक्शन मोड'; विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय को 31 मई तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम