खतौली: ईरान-इजरायल जंग की अफवाहों पर प्रशासन का प्रहार; SDM निकिता शर्मा बोलीं- 'ईंधन की कोई कमी नहीं, 5 दिन में घर पहुँचेगा सिलेंडर

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मिडिल ईस्ट (ईरान-इजरायल) में जारी तनाव के बीच देश में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की कथित किल्लत की अफवाहों ने आम जनता में बेचैनी पैदा कर दी है। इस पैनिक को रोकने और व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में तहसील सभागार में एसडीएम निकिता शर्मा ने गैस वितरकों और गणमान्य नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सख्त हिदायत जारी की।
अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नज़र, 3/7 की कार्रवाई की चेतावनी
एसडीएम निकिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने गैस एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कालाबाजारी या अवैध बिक्री की कोई शिकायत मिली, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें चुनावी महाकुंभ 2026: बंगाल समेत 5 राज्यों में रणभेरी बजी! 9 अप्रैल से मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजेगैस वितरकों के लिए 'नई गाइडलाइन': पारदर्शिता ही समाधान
बैठक में मौजूद चौधरी इंडेन, प्रीत इंडेन और भारत गैस सर्विस के प्रबंधकों को एसडीएम ने निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए:
-
बोर्ड लगाना अनिवार्य: एजेंसी कार्यालय और गोदाम के बाहर सूचना बोर्ड लगाएं, जिस पर ई-केवाईसी, बुकिंग प्रक्रिया और 5 दिनों में होम डिलीवरी की जानकारी हो।
-
पूरी तरह ओटीपी आधारित वितरण: सिलेंडर का वितरण अनिवार्य रूप से ओटीपी (OTP) आधारित होगा।
-
गोदाम से बिक्री बंद: किसी भी स्थिति में एजेंसी या गोदाम से सीधे सिलेंडर नहीं बेचे जाएंगे। केवल बुकिंग के क्रम में ही होम डिलीवरी की जाएगी।
-
निर्धारित मूल्य: उपभोक्ताओं से तय कीमत से एक भी रुपया अधिक नहीं लिया जाएगा।
उपभोक्ताओं के लिए राहत: 5 दिन में घर पहुँचेगा सिलेंडर
एसडीएम ने आम जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपूर्ति पर्याप्त है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल ऐप या जनसेवा केंद्र के माध्यम से बुकिंग करें, 5 दिनों के भीतर घर पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। यदि कोई समस्या आती है, तो तत्काल तहसील प्रशासन को सूचित करें।
इस बैठक में तहसीलदार राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार यादव और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां