मुजफ्फरनगर: खालापार में जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई दबोचे; छुरी से किया था मामा-भांजे पर वार, मेरठ रोड से गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर (खालापार)। जनपद के थाना खालापार क्षेत्र में मामूली विवाद में छुरी से हमला कर युवक और उसके मामा को लहूलुहान करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक असगर अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास से इन वांछितों को घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस अब इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
3 मार्च को हुआ था खूनी संघर्ष
घटना 3 मार्च 2026 की है, जब रहमतनगर निवासी सवाब और उसके मामा इस्तकार पर दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया था। पीड़ित के पिता हाजी मेहरबान ने तहरीर देकर बताया था कि नदीम, शमीम, कल्लू और उनके साथियों ने सवाब और इस्तकार पर छुरियों से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
मेरठ रोड से धरे गए दो वांछित आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत 17 मार्च को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने समीर (26 वर्ष) और महताब (30 वर्ष) पुत्रगण अखलाक (निवासी रहमतनगर) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा दे रहे थे।
पुलिस टीम की सराहना, अन्यों की तलाश जारी
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक असगर अली के साथ हेड कांस्टेबल वकार, कांस्टेबल यश कुमार और छोटेलाल शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां