आयुर्वेद के पांच सुरक्षा कवच, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

On
School Ad

 नई दिल्ली। सालों से आयुर्वेद जीवन को निरोगी और स्वस्थ बनाने के सिद्धांतों पर काम कर रहा है। आयुर्वेद का मानना है कि जो कुछ है, वो हमारी प्रकृति और हमारे शरीर के भीतर है। ऐसे में, अगर निरोगी जीवन जीना है, तो सबसे पहले अपने शरीर को आंतरिक तरीके से साफ रखना जरूरी है।

आज के भागदौड़ भरे जीवन में, जहां समय कम है और तनाव ज्यादा, वहां शरीर और मन दोनों का संतुलन जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ जीवन के लिए शरीर और मन दोनों का संतुलन जरूरी है, जिसके लिए आयुर्वेद के पांच सुरक्षा कवच को जानना जरूरी है। आयुर्वेद में पांच सुरक्षा कवचों में पाचन शक्ति (जठराग्नि), नियमित तेल मालिश, मजबूत श्वसन तंत्र, अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता (ओज) और मानसिक स्वास्थ्य को शामिल किया गया है।

भुना, भीगा या पकाया हुआ चना: कौन सा है शरीर के लिए है ज्यादा पौष्टिक ये भी पढ़ें  भुना, भीगा या पकाया हुआ चना: कौन सा है शरीर के लिए है ज्यादा पौष्टिक

यदि हम अपनी दिनचर्या में योग, प्राणायाम, संतुलित आहार, अच्छी नींद और सकारात्मक सोच को शामिल करें, तो शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है। पहले बात करते हैं पाचन शक्ति की। पाचन शक्ति शरीर का सबसे जरूरी अंग है। अगर यह मंद है तो शरीर रोगों का शिकार होना शुरू हो जाता है और अगर पाचन शक्ति संतुलित है तो शरीर को आहार से मिलने वाला भरपूर पोषण मिलता है। इसके लिए अपने आहार में अलग-अलग रसों को शामिल करें और देसी घी को भी अपने आहार में शामिल करें। दूसरा नंबर पर है नियमित तेल मालिश। शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने के साथ-साथ ऊपर देखभाल देना भी जरूरी है। त्वचा हमें बाहरी प्रभाव से बचाती है। ऐसे में रोजाना शरीर की तेल मालिश करें। इससे रक्त का संचार बना रहेगा और त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा। तीसरे नंबर पर आता है मजबूत श्वसन तंत्र।

हेल्थ टिप्स: खतरनाक है बीपी की अनदेखी, इन 5 आसान उपायों से करें कंट्रोल  ये भी पढ़ें  हेल्थ टिप्स: खतरनाक है बीपी की अनदेखी, इन 5 आसान उपायों से करें कंट्रोल

श्वसन तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज की जहरीली हवा में बीमारियों से बचते हुए शुद्ध सांस शरीर को देना बहुत जरूरी है। ऐसे में रोजाना प्राणायाम करें और आहार में कच्ची हल्दी, तुलसी, और आंवला का सेवन करें। चौथे नंबर पर है अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता। रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छे आहार और शारीरिक गतिविधियों पर आधारित होती है। इसके लिए शतावरी, गिलोय, अश्वगंधा, और आंवला जैसी चीजों को शामिल करें। पांचवा और आखिरी है मानसिक स्वास्थ्य। तनाव शरीर को बहुत प्रभावित करता है। भले ही आप कितना अच्छा आहार लें, लेकिन अगर तनाव से जूझ रहे हैं तो सब बेकार है। इसके लिए खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें और अच्छी और गहरी नींद लें। 

कभी भी खा लेते हैं फल? आयुर्वेद से जानें खाने के सही नियम ये भी पढ़ें  कभी भी खा लेते हैं फल? आयुर्वेद से जानें खाने के सही नियम

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

  भोपाल। अपने नवाचारों को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग के एडीजी राजा बाबू को अपनी एडीजी...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

मेरठ: माधवपुरम गेट पर पिकअप की टक्कर से बच्चा घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

   मेरठ। जनपद के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माधवपुरम गेट के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: माधवपुरम गेट पर पिकअप की टक्कर से बच्चा घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

SP कार्यालय पर “हाँ मैं हूँ अवसरवादी” पोस्टर! सिद्धार्थ मिश्रा ने ब्राह्मणों को घेरा

लखनऊ। लखनऊ से राजनीतिक ड्रामा! समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर “हाँ मैं हूँ अवसरवादी” के बड़े-बड़े पोस्टर लगे दिखे।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
SP कार्यालय पर “हाँ मैं हूँ अवसरवादी” पोस्टर! सिद्धार्थ मिश्रा ने ब्राह्मणों को घेरा

इंदौर में भीषण आग का तांडव: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बंगाली चौराहा के पास स्थित एक कॉलोनी में आज सुबह करीब 4 बजे एक...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
इंदौर में भीषण आग का तांडव: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

गाजियाबाद: बच्ची के हत्यारे और पुलिस के बीच मुठभेड़, टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर की थी हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: बच्ची के हत्यारे और पुलिस के बीच मुठभेड़, टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर की थी हत्या

उत्तर प्रदेश

मेरठ: माधवपुरम गेट पर पिकअप की टक्कर से बच्चा घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

   मेरठ। जनपद के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माधवपुरम गेट के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: माधवपुरम गेट पर पिकअप की टक्कर से बच्चा घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

SP कार्यालय पर “हाँ मैं हूँ अवसरवादी” पोस्टर! सिद्धार्थ मिश्रा ने ब्राह्मणों को घेरा

लखनऊ। लखनऊ से राजनीतिक ड्रामा! समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर “हाँ मैं हूँ अवसरवादी” के बड़े-बड़े पोस्टर लगे दिखे।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
SP कार्यालय पर “हाँ मैं हूँ अवसरवादी” पोस्टर! सिद्धार्थ मिश्रा ने ब्राह्मणों को घेरा

वाराणसी: सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के सिगरा चौराहे के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी: सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार

ईपीएफओ की पहल तेज: 33 हजार पेंशनर्स को मिल रहा लाभ, 27 मार्च को विशेष शिविर

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
ईपीएफओ की पहल तेज: 33 हजार पेंशनर्स को मिल रहा लाभ, 27 मार्च को विशेष शिविर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम