बिहार: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल

On
School Ad

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में चोरनिया गांव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब पुलिस यहां एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस भिड़ंत में एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया गया कि मंगलवार की रात पास्को एक्ट एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले के आरोपी भिखारी राय और अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम चोरनिया गाँव पहुंची थी। आरोप है कि छापामारी के दौरान आरोपी द्वारा हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्रित कर पुलिस पर भारी पथराव कर लाठी-डंडा एवं फायरिंग करते हुए हमला किया गया। प्राप्त सूचनानुसार छापेमारी दल पर आरोपी पक्षों द्वारा फायरिंग की गई।

दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान से की मिडिल ईस्ट देशों पर हमले रोकने की अपील ये भी पढ़ें  फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान से की मिडिल ईस्ट देशों पर हमले रोकने की अपील

इस बीच, पुलिस ग्रामीणों की भीड़ में फंस जाने एवं जानमाल की सुरक्षा के लिए गायघाट के पुलिस अवर निरीक्षक और थानाध्यक्ष राजा सिंह द्वारा आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग करते हुए किसी तरह जान बचाकर वहां से अपने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ निकल पाए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस हमले में जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना में थानाध्यक्ष के अलावा अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार एवं दो गृह रक्षक के जवान घायल हो गए। घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन ! ये भी पढ़ें  मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

इस झड़प में एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई, जिसकी पहचान जगत वीर राय के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के जानी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

   मेरठ। जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कानूनी लड़ाई लड़...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

हरदोई: PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

हरदोई - प्रदेश के हरदोई जिले में मगलवार रात पीएनजी गैस पाइप लाइन में रिसाव होने ने पूरे इलाके को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई:  PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास योगी सरकार ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए करीब 350 करोड़ रुपये की जमीन को...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण की विदाई: कार्यकाल खत्म होने पर भावुक हुए उपसभापति, साझा किए अनुभव

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को भावुक विदाई दी। उन्होंने सदन में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राज्यसभा उपसभापति हरिवंश  नारायण  की विदाई: कार्यकाल खत्म होने पर भावुक हुए उपसभापति, साझा किए अनुभव

उत्तर प्रदेश

मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के जानी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

   मेरठ। जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कानूनी लड़ाई लड़...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

हरदोई: PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

हरदोई - प्रदेश के हरदोई जिले में मगलवार रात पीएनजी गैस पाइप लाइन में रिसाव होने ने पूरे इलाके को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई:  PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

बुलंदशहर में रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, दो श्रमिकों की मौत, दो घायल

बुलंदशहर।  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, दो श्रमिकों की मौत, दो घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम