गाजियाबाद: बच्ची के हत्यारे और पुलिस के बीच मुठभेड़, टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर की थी हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नंदग्राम क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए आरोपी गौरव प्रजापति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था पड़ोसी
घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:00 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खेत में एक बालिका लहूलुहान और घायल अवस्था में पड़ी है। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों से यह तथ्य सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला 24 वर्षीय गौरव प्रजापति शाम के समय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। आरोपी परिवार का पुराना परिचित था, जिसका फायदा उठाकर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें ग्रेनो में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस होगा शुरू, परफॉरमेंस गारंटी दस्तावेज सौंपेसाक्ष्य बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी गौरव ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि हत्या के बाद उसने खून से सने हाथों को जिस रुमाल से साफ किया था, उसे घटनास्थल के पास झाड़ियों में फेंक दिया है। जब पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी के लिए उसे मौके पर ले गई, तो वहां पहले से छिपाकर रखे गए अवैध हथियार से गौरव ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई
एसीपी नंदग्राम के अनुसार, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से अभियुक्त के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए हैं। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां