मुजफ्फरनगर: SSP संजय वर्मा का बड़ा चाबुक; पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, शिकायत पर अलावलपुर चौकी प्रभारी हटाए गए

मुजफ्फरनगर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय वर्मा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक सर्जरी में कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि शिकायत के आधार पर एक चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की गाज भी गिरी है। खाली चल रही जेल चौकी को भी अब नया कप्तान मिल गया है।
🚩 शिकायत पड़ी भारी: अलावलपुर चौकी प्रभारी हटाए गए
इस तबादला सूची में सबसे बड़ी चर्चा चरथावल क्षेत्र की अलावलपुर चौकी की है। यहाँ तैनात चौकी प्रभारी मंगत त्यागी को एक शिकायत के बाद पद से हटाकर नई मंडी थाने भेज दिया गया है। उनके स्थान पर चरथावल थाने में ही तैनात तेजतर्रार उप निरीक्षक परविंदर सिंह को अलावलपुर चौकी की कमान सौंपी गई है।
🚨 जेल चौकी को मिला नया प्रभारी, इन दरोगाओं के बदले क्षेत्र
लंबे समय से खाली चल रही जेल चौकी की जिम्मेदारी अब उप निरीक्षक संदीप धारीवाल को दी गई है, जिन्हें नई मंडी थाने से स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण तबादले इस प्रकार हैं:
-
लोकेश गौतम: छपार थाने में एसएसआई (SSI) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।
-
रविंद्र भाटी: छपार से हटाकर थाना मंसूरपुर भेजा गया।
-
मनीष कुमार: तितावी से अब खतौली थाने में अपनी सेवाएं देंगे।
-
आयुष त्यागी: शाहपुर से स्थानांतरित कर नई मंडी चौकी प्रभारी नियुक्त।
-
तेजवीर सिंह: फुगाना से थाना चरथावल भेजे गए।
बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर जोर
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां