भाजपा जिला कार्यकारिणी में विश्वकर्मा समाज की अनदेखी पर रोष, सम्मानजनक भागीदारी की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में विश्वकर्मा समाज के लोगों में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में समाज को प्रतिनिधित्व न मिलने को लेकर गहरा असंतोष व्याप्त है। विश्वकर्मा समाज के लोगों का कहना है कि जनपद में समाज के लगभग 60 से 80 हजार वोट होने के बावजूद जिला कार्यकारिणी में समाज को एक भी सदस्य पद नहीं दिया गया, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
समाज के युवा नेता निशांत धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोग वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं और हर चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इसके बावजूद जिला कार्यकारिणी में समाज की पूरी तरह अनदेखी होना समाज के हजारों कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने वाला निर्णय है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगरः नवरात्र पर्व के दौरान खतौली में मीट व मांसाहारी होटल बंद कराने की सीएम से मांगउन्होंने कहा कि भाजपा हमारी अपनी पार्टी है, इसलिए हम अपने वरिष्ठ नेतृत्व और संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से सम्मानपूर्वक अपने समाज के लिए उचित प्रतिनिधित्व और भागीदारी की मांग कर रहे हैं।
निशांत धीमान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही विश्वकर्मा समाज को जिला कार्यकारिणी में सम्मानजनक स्थान नहीं दिया गया, तो मुजफ्फरनगर का विश्वकर्मा समाज विश्वकर्मा चौक पर एकत्र होकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा की जिला कार्यकारिणी एवं कार्यशैली के प्रति विरोध दर्ज कराएगा।
उन्होंने कहा कि समाज का उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव करना नहीं है, बल्कि अपने समाज के अधिकार, सम्मान और भागीदारी की मांग करना है। विश्वकर्मा समाज हमेशा पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा, लेकिन समाज को उसका उचित सम्मान मिलना भी उतना ही आवश्यक है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां