फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 37 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस ने शुरू की जांच

श्रीगंगानगर । राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में फॉरेक्स ट्रेडिंग के लालच में फंसकर प्लाईवुड एंड हार्डवेयर के एक व्यापारी को 37 लाख रुपये से अधिक की चपत लगने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच खुद थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ढील कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित मितेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि अमित महर्षि, रतनाराम, मोतीलाल देवासी, कृष्णा आंगड़िया और अमरचंद ने मिलकर उसे झांसा देकर फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर 37 लाख 34 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजेक्शन और लोकेशन की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां