शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

शामली। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी से आमजन, खासकर महिलाओं को हो रही परेशानियों को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायाब तहसील को सौंपा। ज्ञापन में गैस की आपूर्ति सुचारु कराने और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई चलाने के लिए वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध नहीं है। सरकार द्वारा केरोसिन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन वह अभी तक धरातल पर लागू नहीं हो सकी है। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर बुकिंग के लिए लंबी कतारें लगी हैं।
ये भी पढ़ें शामली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, गन्ना भुगतान और ओलावृष्टि के मुआवजे पर रहा जोरस्थिति यह है कि कालाबाजारी के चलते एक सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये तक पहुंच गई है। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि सरकार तत्काल गैस सिलेंडरों की सामान्य आपूर्ति सुनिश्चित करे और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष छात्रसभा भूपेंद्र सैनी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी, अनिल कारी, जावेद जंग, अभिषेक, सलेकचंद, मकसूद, शांत्नु, नमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां