सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

अपराधियों में होना चाहिए पुलिस की वर्दी का खौफ, कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाएं

School Ad

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार देर शाम उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उद्दंडता और माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के साथ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाए जो मिसाल बने।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी धार्मिक आयोजन अपने पारंपरिक स्वरूप में ही संपन्न कराए जाएं। किसी भी हाल में 'नई परंपरा' शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों के भीतर ही होनी चाहिए, अन्यथा उन्हें सख्ती से हटाने की कार्रवाई की जाए।

मेरठ: ससुराल पक्ष के 'टॉर्चर' से युवक की मौत! गमगीन पिता ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  मेरठ: ससुराल पक्ष के 'टॉर्चर' से युवक की मौत! गमगीन पिता ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

अपराध और अपराधियों पर कड़ा प्रहार
बदायूं, मुरादाबाद, और गाजियाबाद जैसी हालिया घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस कप्तानों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए, न कि आम जनता के मन में। चेन स्नेचिंग और बाइक स्टंटबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पीआरवी-112 की गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी घटना छोटी नहीं होती, हर सूचना पर तत्काल और गंभीर कार्रवाई सुनिश्चित हो। वहीं आवश्यक सेवाओं और गो-वंश संरक्षण पर निर्देश देते हुए कहा कि निराश्रित गो-वंश के लिए चारे, पानी और बेहतर रखरखाव के निर्देश देते हुए नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान
मुख्यमंत्री ने त्योहारों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने आमजन की बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया कि एलपीजी आपूर्ति को लेकर कहा कि गैस की कृत्रिम कमी, जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। चैत्र नवरात्र के दौरान शक्तिपीठों और मंदिरों में पेयजल, प्रकाश और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने को भी कहा।

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका ये भी पढ़ें  लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा
अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में पुलिस महानिदेशक ने आश्वस्त किया कि आगामी श्रीराम नवमी तक पूरा पुलिस बल हाई अलर्ट पर है और फुट पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चारधाम (बद्रीनाथ और केकेदारनाथ) में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चल रही लंबी बहस के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के अंतर्गत गांव छतेला में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों—नवरात्र और ईद-उल-फितर—को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को पंचायत भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम