लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

On
School Ad

लखनऊ। लखनऊ के नार्थ जोन में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी ने जोन के अलग-अलग थानों और इकाइयों में तैनात 22 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक यह बदलाव प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जारी सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय को उत्तरी जोन से थाना महिंगवा में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। सीनियर सब इंस्पेक्टर उमेश यादव को रहीमाबाद से बीकेटी थाने में तैनाती दी गई है। सब इंस्पेक्टर मनीष मिश्रा को मीडिया सेल प्रभारी उत्तरी जोन बनाया गया है, जबकि सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार को उत्तरी जोन से प्रभारी स्वाट सर्विलांस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, भारी फोर्स के साथ केंद्रों पर पहुंचे आलाधिकारी ये भी पढ़ें  सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, भारी फोर्स के साथ केंद्रों पर पहुंचे आलाधिकारी

सब इंस्पेक्टर धीरेन्द्र मिश्रा को थाना अलीगंज से गल्लामंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर शनि तोमर को अलीगंज से महिलाबाद थाने में ट्रांसफर किया गया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर अभिषेक राय को थाना महिगंवा से थाना अलीगंज में बीट प्रभारी नियुक्त किया गया है। सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पाण्डेय को उत्तरी जोन से अलीगंज थाने भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार को अलीगंज थाने का बीट प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर शुभम तिवारी को मड़ियांव थाने से पुरनिया थाना अलीगंज का चौकी प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर राम बालक सिंह यादव को बीकेटी थाने में नियुक्त किया गया है। महिला सब इंस्पेक्टर शिवानी मिश्रा को उत्तरी जोन से थाना अलीगंज, सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार को उत्तरी जोन से थाना मडिंयाव और महिला सब इंस्पेक्टर आशी गुप्ता को थाना अलीगंज से थाना मलिहाबाद ट्रांसफर किया गया है।

UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख ये भी पढ़ें  UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख

इसके अलावा, उर्दू अनुवादक आगोश आब्दी को थाना अलीगंज से बीकेटी, महिला कॉन्स्टेबल मोहिनी गुप्ता को थाना अलीगंज से महिला थाना द्वितीय, कॉन्स्टेबल किशनवीर को थाना रहीमाबाद से थाना मड़ियांव, कॉन्स्टेबल रणविजय को थाना रहीमाबाद से थाना महिंगवा, कांस्टेबल संजय कुमार गौतम को थाना मलिहाबाद से थाना महिंगवा, कॉन्स्टेबल सुबास को थाना मलिहाबाद से थाना इटौंजा, कॉन्स्टेबल रजनीश कुमार पांडेय को थाना मलिहाबाद से थाना मडिंयाव(आईजीआरएस) और कॉन्स्टेबल भरत पाल को थाना मडिंयाव से थाना मलिहाबाद में नियुक्त किया गया है।

बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी ये भी पढ़ें  बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

Reel का खूनी अंत: दिल्ली में वीडियो शूट करते समय युवक से चली गोली, मौके पर मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई,...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
Reel का खूनी अंत: दिल्ली में वीडियो शूट करते समय युवक से चली गोली, मौके पर मौत

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

  लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस अखिलेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

दिल्ली: रील बनाने का जानलेवा शौक, चचेरे भाई की पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई,...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रील बनाने का जानलेवा शौक, चचेरे भाई की पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली एक छह बच्चों की मां, तीन बच्चों के पिता से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी

“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

  लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस अखिलेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। लखनऊ के नार्थ जोन में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम