इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, तेहरान बोला 'वॉर क्राइम' का देंगे जवाब

On
School Ad

 तेल अवीव/तेहरान। मिडिल ईस्ट सैन्य संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा भयावह और आक्रामक होता जा रहा है। बुधवार को इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया, जिसके बाद तेहरान ने गल्फ क्षेत्र में हमले की चेतावनी दी। इस बीच कतर ने भी इजरायली हमले को "खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना" बताया। द टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक इजरायली एयरफोर्स अधिकारी के हवाले से बताया कि इजरायली वायु सेना ने देश के दक्षिण में स्थित ईरानी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया। अधिकारी के अनुसार, इन हमलों में बुशेहर प्रांत में स्थित ईरान की सबसे बड़ी गैस प्रोसेसिंग सुविधा को निशाना बनाया गया।

खतौली बाईपास पर भीषण हादसा: गुरुग्राम जा रही लग्जरी वॉल्वो बस पलटी; एक दर्जन से ज्यादा घायल, 3 की हालत गंभीर ये भी पढ़ें  खतौली बाईपास पर भीषण हादसा: गुरुग्राम जा रही लग्जरी वॉल्वो बस पलटी; एक दर्जन से ज्यादा घायल, 3 की हालत गंभीर

प्रयागराज: गंगा में डूबे दूसरे छात्र शुभम का शव भी मिला, अमेठी के रहने वाले थे दोनों छात्र ये भी पढ़ें  प्रयागराज: गंगा में डूबे दूसरे छात्र शुभम का शव भी मिला, अमेठी के रहने वाले थे दोनों छात्र

इसकी पुष्टि ईरानी सरकारी टेलीविजन ने भी की। खबर में बताया: "कुछ देर पहले, असलुयेह स्थित साउथ पार्स स्पेशल इकोनॉमिक एनर्जी जोन में गैस ठिकानों के कुछ हिस्सों पर अमेरिका-इजरायल ने प्रोजेक्टाइल दागे।" यह हमला दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्रों में से एक साउथ पार्स गैस फील्ड से जुड़ी इकाइयों पर किया गया, हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है। यह पहली बार है जब मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान के गैस या ऊर्जा ठिकानों को सीधे निशाना बनाया गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इससे पहले बुशेहर इलाके में परमाणु संयंत्र के पास भी हमले की खबरें आई थीं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी थी।

मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने लोगों से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों से दूर रहने को कहा है। आईआरजीसी के मुताबिक आने वाले घंटों में इन ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। ईरान ने अपनी गैस फैसिलिटीज पर हुए हमलों के बाद बड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। ईरानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि अब उन "दुश्मन के इंफ्रास्ट्रक्चर" को निशाना बनाया जाएगा, जिन्हें अब तक सुरक्षित माना जाता था। ईरान ने दक्षिणी शहर असालुयेह और साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमलों को वॉर क्राइम करार दिया है और कहा कि इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। हमले पर कतर ने सख्त ऐतराज जताया है।

इसे "खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना" स्ट्राइक करार दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने एक्स पर कहा, "ईरान के साउथ पार्स क्षेत्र से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाना गलत है। वो कतर के नॉर्थ फील्ड का ही विस्तार है। इस क्षेत्र में मौजूदा सैन्य तनाव के बीच उठाया गया ये कदम बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना है।" उन्होंने आगे कहा, "ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ इस क्षेत्र के लोगों और पर्यावरण के लिए भी खतरा है," और सभी पक्षों से "महत्वपूर्ण ठिकानों" को निशाना न बनाने की अपील की। 

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चारधाम (बद्रीनाथ और केकेदारनाथ) में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चल रही लंबी बहस के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के अंतर्गत गांव छतेला में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों—नवरात्र और ईद-उल-फितर—को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को पंचायत भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम