बुढ़ाना का रण : 2027 में RLD के राजपाल-योगराज, BJP के उमेश या नितिन, आसपा के नवाजिश ? सपा के प्रमोद त्यागी या कोई और होगा आपकी पसंद ?, दीजिये अपनी राय, फेसबुक पेज पर !

बुढ़ाना (रॉयल बुलेटिन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सूबे में अभी से सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर जनपद की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली बुढ़ाना विधानसभा में 'अगला किंग कौन?' इसको लेकर चर्चाएं आम हो गई हैं और सियासी पारा चढ़ने लगा है।
रालोद-भाजपा गठबंधन के भीतर टिकट को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही है। वर्तमान विधायक राजपाल बालियान की क्षेत्र में मजबूत पकड़ और रालोद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री योगराज सिंह की बढ़ती सक्रियता ने रालोद के भीतर ही चुनावी तपिश पैदा कर दी है। दोनों ही दिग्गज अपनी दावेदारी मजबूत मान रहे हैं।
दूसरी ओर, मुख्य सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी के खेमे में भी पूर्व विधायक उमेश मलिक के अनुभव और युवा भाजपा नेता नितिन मलिक की ऊर्जा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में यह सवाल तैर रहा है कि क्या जनता पुराने और अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताएगी या किसी नए युवा चेहरे को मौका देगी? यह सीट इस बार रालोद के पास रहेगी या बीजेपी के पास और कौन होगा चेहरा ?
इन सबके बीच पूर्व विधायक नवाजिश आलम की भूमिका पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। क्या वह इस बार आसपा से कोई बड़ा कारनामा कर पाएंगे?
बुढ़ाना विधानसभा के इस महा-संग्राम को लेकर जनता की नब्ज टटोलने के लिए 'रॉयल बुलेटिन' ने एक बड़ा डिजिटल सर्वे शुरू किया है। बुढ़ाना का अगला विधायक कौन हो? पुराने चेहरों में से ही कोई या नया चेहरा? गठबंधन की पसंद राजपाल या योगराज? भाजपा से उमेश या नितिन? या फिर नवाजिश आलम? या कोई और ? आप भी इस सर्वे में भाग लेकर अपनी कीमती राय साझा कर सकते हैं। आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।
अपनी राय रॉयल बुलेटिन के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/royalbulletin पर कमेंट करके ज़रूर दें। आपकी राय बना सकती है बुढ़ाना के विकास की एक नयी राह।
रॉयल बुलेटिन की ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए रॉयल बुलेटिन के व्हाट्स एप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z को फॉलो करे और जुड़े हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स अकाउंट से और हर ताज़ी खबर पढ़ने के लिए https://royalbulletin.in/ को देखते रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां