मीट दुकानों का अतिक्रमण और दुर्गंध बंद हो, आस्था से समझौता नहीं:- शिवसेना 

On
School Ad

 

मुजफ्फरनगर। 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे पवित्र नवरात्रि पर्व को लेकर शिवसेना ने शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने अटल चौक, नावेल्टी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर संचालित मीट दुकानों और होटलों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित संचालन को आमजन और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बताया है।

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 

शिवसेना के अनुसार, कई मीट दुकानदारों ने अपने काउंटर, स्टॉल और सामान को सड़क तक फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे पहले से व्यस्त मार्ग और संकरे हो गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों—विशेषकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं—को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

इसके साथ ही, इन दुकानों और होटलों के एग्जॉस्ट फैन सड़क की ओर लगे होने के कारण उनसे निकलने वाली तीव्र दुर्गंध और धुआं सीधे राहगीरों तक पहुंचता है। नवरात्रि के दौरान जब हजारों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, तब इस प्रकार की दुर्गंध उनके लिए बेहद कष्टदायक हो जाती है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है।

मुजफ्फरनगरः टिटौडा के 14 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपियों को बरी किया, सत्र न्यायालय का फैसला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः टिटौडा के 14 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपियों को बरी किया, सत्र न्यायालय का फैसला

शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि, “नवरात्रि आस्था, पवित्रता और अनुशासन का पर्व है। लेकिन शहर में मीट दुकानों द्वारा किया गया अतिक्रमण और फैल रही दुर्गंध श्रद्धालुओं के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर अतिक्रमण हटवाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मीट काउंटर सड़क से पीछे हों तथा एग्जॉस्ट फैन ऊपर या उचित दिशा में लगाए जाएं।”

उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस ओर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो शिवसेना स्वयं मैदान में उतरकर अतिक्रमण हटाने, मीट काउंटर पीछे कराने और सड़क की ओर लगे एग्जॉस्ट फैन हटवाने का कार्य करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि से पहले विशेष अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और स्वच्छ, सुरक्षित तथा श्रद्धामय वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पर्व मना सकें।

Views: 48

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान, 400 किलो कुट्टू का आटा किया सीज

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में चैत्र नवरात्रि पर्व पर जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान,  400 किलो कुट्टू का आटा किया सीज

अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति ने 19 मार्च को जनरल बॉडी की बुलाई बैठक, धरना- प्रर्दशन रहा जारी

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में बिसरख पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट और बदसलूकी के विरोध में...
दिल्ली NCR  नोएडा 
अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति ने 19 मार्च को जनरल बॉडी की बुलाई बैठक, धरना- प्रर्दशन रहा जारी

मुजफ्फरनगर के IPS अफसर ने रचाया नागालैंड की युवती के साथ विवाह; आशीर्वाद समारोह में उमड़ा गणमान्य लोगों का हुजूम

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। प्यार और खाकी का एक अनोखा और खूबसूरत संगम मुजफ्फरनगर के चरथावल में देखने को मिला। यूपीएससी 2021...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के IPS अफसर ने रचाया नागालैंड की युवती के साथ विवाह; आशीर्वाद समारोह में उमड़ा गणमान्य लोगों का हुजूम

मुजफ्फरनगर: मोरना के जंगल में 'कुनबे' के साथ दिखी मादा तेंदुआ, 5 शावकों को देख ग्रामीणों के उड़े होश

मोरना। क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने की पत्तियों को इकट्ठा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना के जंगल में 'कुनबे' के साथ दिखी मादा तेंदुआ, 5 शावकों को देख ग्रामीणों के उड़े होश

गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को खुलासा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को खुलासा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

सहारनपुर मुठभेड़: दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और चोरी की नगदी बरामद

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के मुकदमें में वांछित चल रहे दो बदमाशो को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और चोरी की नगदी बरामद

सहारनपुर: एक लाख का इनामी बदमाश शहजाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एक लाख का इनामी बदमाश शहजाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट पर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम