मुजफ्फरनगर: मोरना के जंगल में 'कुनबे' के साथ दिखी मादा तेंदुआ, 5 शावकों को देख ग्रामीणों के उड़े होश

धीराहेड़ी के जंगल में दहशत का माहौल, वन विभाग की जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कवायद तेज

School Ad

मोरना। क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने की पत्तियों को इकट्ठा कर रहे दो युवकों को तेंदुए के पांच शावक खेत में टहलते दिखाई दिए। शावकों को देख युवक दहशत में आ गए और उन्होंने उनकी वीडियो बना ली। जब उन्होंने मादा तेंदुए को पेड़ पर चढ़ा देखा तो वे और भी भयभीत हो गए और जंगल से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी किसान रोहित राठी ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर किसान डरे हुए हैं। बुधवार की दोपहर गांव निवासी युवक काजी मौ आसिफ और काजी मौ काशिफ किसान विनय कुमार पुत्र हरपाल सिंह के खेत में गन्ने की पत्तियों को इकट्ठा कर रहे थे कि उनकी नजर वहां टहल रहे तेंदुए के बच्चों पर पड़ी।

मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग पर महिला किसान से 'ठगी' का आरोप; भाकियू (अराजनैतिक) ने घेरा कलेक्ट्रेट, दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग पर महिला किसान से 'ठगी' का आरोप; भाकियू (अराजनैतिक) ने घेरा कलेक्ट्रेट, दी आंदोलन की चेतावनी

वीडियो बनाकर भागे युवक
धीराहेड़ी के जंगल में शावकों को देख युवक डर गए और एक युवक ने मोबाइल से उनकी वीडियो बना ली। पेड़ पर बैठी मादा तेंदुए को देख वे और भी भयभीत हो गए और घर लौट आए। जंगल में तेंदुए की आमद को लेकर गांव धीराहेड़ी सहित निरगाजनी बेलडा, महमूदपुर माजरा आदि गांव के किसानों में दहशत व्याप्त हो गई है। किसान रोहित राठी ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा थी, लेकिन अब प्रत्यक्ष प्रमाण मिलने से लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी ये भी पढ़ें  समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी

वन विभाग ने लगाया पिंजरा
भोपा क्षेत्र के वन रक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति को लेकर गांव के जंगल में पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे के पास वन कर्मचारी मनोज कुमार और मुगल तैनात हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह

सावधानी बरतने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और सावधानी बरतें। यदि उन्हें तेंदुए की मौजूदगी का कोई संकेत मिलता है तो वे तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

   मुजफ्फरनगर। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच मुजफ्फरनगर के शिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

नई दिल्ली। सऊदी अरब में बुधवार, 18 मार्च 2026 की शाम शव्वाल (Shawwal) का चांद नज़र नहीं आया है। चांद...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र निवासी एक भाई बहन की स्कूटी में बस द्वारा टक्कर मार दिए जान से...
मुज़फ़्फ़रनगर  शामली 
शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

शामली। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी से आमजन, खासकर महिलाओं को हो रही परेशानियों को...
शामली 
शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण 

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भगवंतपुरम में बुधवार को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मवाना के छात्र-छात्राओं के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम