मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण
आधुनिक प्रयोगशालाओं और कार्यशालाओं को देख उत्साहित हुए छात्र

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भगवंतपुरम में बुधवार को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मवाना के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को किताबी ज्ञान से हटकर व्यावहारिक और तकनीकी बारीकियों को समझने का अवसर मिला। उत्साह और उमंग के साथ आयोजित यह भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा।
इस कार्यक्रम में छात्रों को भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के आधुनिक परिसर का भ्रमण कराया गया। स्वागत सत्र के बाद विद्यार्थियों ने संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, विशाल पुस्तकालय और हाई-टेक वर्कशॉप्स का बारीकी से अवलोकन किया। छात्रों को विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली और नए तकनीकी प्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स का शिकंजा, हिरासत में लिए गए दुकान मालिक से की पूछताछ तकनीकी शिक्षा और करियर पर चर्चा
भ्रमण के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल एवं उपनिदेशक डॉ. पुष्पनील वर्मा ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास ही करियर की नई ऊंचाइयों तक पहुँचा सकता है। उन्होंने छात्रों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं और भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति प्रेरित किया।
अनुभवी शिक्षकों का रहा मार्गदर्शन
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. कावेंद्र यादव ने किया। इस भ्रमण दल में अंतिम वर्ष के लगभग 80 छात्र और 6 संकाय सदस्य शामिल रहे। आयोजन की सफलता में यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष ई. निकुल कुमार व अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक छात्रों एवं शिक्षकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगरः टिटौडा के 14 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपियों को बरी किया, सत्र न्यायालय का फैसला
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां