शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र निवासी एक भाई बहन की स्कूटी में बस द्वारा टक्कर मार दिए जान से स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों घायल हो गए। युवक ने थाना आदर्शमंडी पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी अक्षय राणा पुत्र तिरसपाल ने थाना आदर्शमंडी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बहन को साथ लेकर स्कूटी से शामली रेलपार बाईपास रेलवे स्टेशन के निकट से गुजर रहा था। इसी दौरान लापरवाही से आ रहे एक बस के ड्राईवर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे हादसे में जहां भाई बहन घायल हो गए और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। पीडित ने पुलिस से मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां