शामली: सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका मौलाना का पुतला

शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध एक मौलाना द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। बुधवार को मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के विजय चौक पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी मौलाना का पुतला फूंका और सरकार से उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जूते-चप्पल की माला पहनाकर निकाला पैदल मार्च
राष्ट्रीय बजरंग दल के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता विजय चौक पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के फोटो लगे पुतले को जूते-चप्पल की माला पहनाई। इसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था और पीएसी बल की तैनाती के बीच कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी करते हुए शहर के शिव चौक तक पैदल मार्च निकाला। शिव चौक पहुँचते ही प्रदर्शनकारियों ने पुतले को आग के हवाले कर दिया।
NSA के तहत कार्रवाई और डिजिटल प्लेटफॉर्म बैन करने की मांग
संगठन के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल एक प्रदेश के मुखिया हैं, बल्कि एक प्रतिष्ठित संत और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी माता के लिए इस तरह की 'घृणित' और 'जिहादी' भाषा का प्रयोग पूरे सनातनी समाज का अपमान है। उन्होंने मांग की है कि:
-
आरोपी मौलाना पर तत्काल रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की जाए।
-
ऐसे भड़काऊ और अपमानजनक बयान प्रसारित करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को तुरंत बैन किया जाए।
तरुण हत्याकांड के दोषियों को फांसी की मांग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण बटोलिया हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि होली के दौरान एक मासूम बच्ची द्वारा गलती से गुब्बारा फेंके जाने पर जिस तरह से भीड़ ने तरुण की हत्या की, वह समाज की जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा, जिसमें तरुण के हत्यारों को फांसी की सजा देने और आगामी नवरात्रों के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने की मांग की गई है।
पुलिस और पीएसी का कड़ा पहरा
विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। शहर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पीएसी (PAC) की टुकड़ियां तैनात रहीं। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां