देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

देवबंद (सहारनपुर)।बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर हार्डवेयर की दुकान पर आए और गल्ले में रखी पौने दो लाख रुपए की नकदी ले उड़े। मंगलौर पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर ही मोहम्मद नसीम की आर के सीमेंट एंड हार्डवेयर स्टोर की दुकान है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर: साइबर ठगी के शिकार डॉक्टर को मिली राहत, अदालत के आदेश पर वापस मिले 9.73 लाख रुपये और कार नसीम पास में ही स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था जबकि इस दौरान दुकान में एक कर्मचारी मौजूद था। बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर वहां पहुंचे और दुकान स्वामी के आने का इंतजार करने की बात करते हुए दुकान में बैठ गए। कर्मचारी की निगाह से बचते हुए गले में रखी पौने दो लाख रुपए की नकदी उठाकर भागने लगे। लेकिन कर्मचारी के शोर मचाने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। हडबडाहट में आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दुकान संचालक मोहम्मद नसीम ने पुलिस को तहरीर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां