भोपाल में कई बड़े संस्थानों को बम धमाकों से दहलाने की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकली

On
School Ad

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कई प्रमुख शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस की गहन जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह फर्जी पाई गई।

051a9911de7b5bbc610b76f4eda834a0_133389670

जानकारी अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे भोपाल स्थित जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज की उनके आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया। मेल में दावा किया गया कि परिसर में 21 बम रखे गए हैं और इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद, दोपहर 1:30 बजे सीरियल ब्लास्ट किए जाएंगे।

मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ही निकली पति की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, चार गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ही निकली पति की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, चार गिरफ्तार

धमकी की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने सभी परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर अस्पताल और विश्वविद्यालयों की इमारतें खाली कराई गईं, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने इसे फर्जी धमकी करार दिया।

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया

इसी दौरान अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत परिसर खाली कराकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वहां भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

चुनावी महाकुंभ 2026: बंगाल समेत 5 राज्यों में रणभेरी बजी! 9 अप्रैल से मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे ये भी पढ़ें  चुनावी महाकुंभ 2026: बंगाल समेत 5 राज्यों में रणभेरी बजी! 9 अप्रैल से मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि भोपाल में इस तरह की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले पीपुल्स यूनिवर्सिटी, नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। सभी मामलों में जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन अब तक ईमेल भेजने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार मिल रही फर्जी धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और प्रमुख संस्थानों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: गरीबी के खिलाफ जंग में बड़ी जीत, बंधन कोननगर और बजाज फाइनेंस की पहल से 3,000 परिवार हुए आत्मनिर्भर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में समावेशी विकास और गरीबी उन्मूलन की दिशा में जनपद मुजफ्फरनगर ने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गरीबी के खिलाफ जंग में बड़ी जीत, बंधन कोननगर और बजाज फाइनेंस की पहल से 3,000 परिवार हुए आत्मनिर्भर

कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 2,584 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को लघु जलविद्युत परियोजनाओं (स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स-एसएचपी)   इसके...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 2,584 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ के बाद चार शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की क्रेटा कार और असलहे बरामद

   मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ के बाद चार शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की क्रेटा कार और असलहे बरामद

हुंडई की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान दिखी, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

आज ऑटो सेक्टर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शौकीनों के लिए बेहद खास...
ऑटोमोबाइल 
हुंडई की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान दिखी, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार की शाम हुए विस्फोट में आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कोरीडिहा बाजार के पास एक तेज रफ्तार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम