LPG की किल्लत से परेशान देश लेकिन MP का यह गांव बिना सिलेंडर 24 घंटे चला रहा चूल्हा जानिए पूरा राज

School Ad

एलपीजी की किल्लत आज आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है कोई घंटों लाइन में खड़ा है तो कोई महंगे दामों में सिलेंडर खरीदने को मजबूर है ऐसे समय में मध्य प्रदेश के जबलपुर का एक गांव उम्मीद की नई कहानी लिख रहा है जहां लोगों को एलपीजी की चिंता ही नहीं है

जब हर घर में जल रही है गोबर गैस

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बंदरकोला गांव में करीब 75 प्रतिशत घरों में एलपीजी की जगह गोबर गैस से चूल्हा जलता है लगभग ढाई हजार की आबादी वाले इस गांव में चार सौ से ज्यादा घर हैं और इनमें से करीब 300 घरों में बायो गैस प्लांट लगे हुए हैं यहां के लोगों को दिन रात गैस मिलती है जिससे खाना बनाने में कोई दिक्कत नहीं होती और महिलाओं को सिलेंडर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में बरसेंगे बादल ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में बरसेंगे बादल

एलपीजी संकट में भी बेफिक्र गांव

जहां देश के कई हिस्सों में लोग एलपीजी की कमी से परेशान हैं वहीं इस गांव के लोग इस समस्या से पूरी तरह दूर हैं यहां की महिलाएं बताती हैं कि उन्हें एलपीजी संकट की खबर तो है लेकिन उनके घरों में गोबर गैस होने से उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. गांव की रहने वाली नीता पटेल का कहना है कि यह तरीका सस्ता आसान और हमेशा काम आने वाला है इससे गोबर का सही उपयोग भी हो जाता है और गैस भी मिल जाती है

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

सरपंच की पहल से आई बड़ी क्रांति

इस बदलाव की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई जब गांव के पूर्व सरपंच अजय पटेल ने अपने घर में पहला गोबर गैस प्लांट लगाया उस समय यह एक छोटा सा प्रयोग था लेकिन धीरे धीरे यह पूरे गांव में फैल गया. लोगों ने इसके फायदे देखे और अपने घरों में भी प्लांट लगाना शुरू कर दिया आज यह गांव आत्मनिर्भर बन चुका है और एलपीजी पर निर्भरता लगभग खत्म हो गई है

MP Board Result 2026 कॉपी जांच लगभग पूरी अब इस तारीख तक जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट ये भी पढ़ें  MP Board Result 2026 कॉपी जांच लगभग पूरी अब इस तारीख तक जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट

आंगन से रसोई तक सीधी गैस

इस गांव में बायो गैस बनाने के लिए घरों के पीछे गड्ढा बनाया जाता है जिसमें गोबर और पानी मिलाकर गैस तैयार की जाती है इसके बाद पाइपलाइन के जरिए यह गैस सीधे किचन तक पहुंचती है. इसमें ज्यादा खर्च नहीं आता और किसी बड़े प्लांट की जरूरत नहीं होती यही कारण है कि यह तरीका गांव के लिए सबसे आसान और सफल साबित हुआ है.

फिर से बढ़ रही बायो गैस की मांग

कुछ समय पहले जिन घरों में गाय नहीं थी वहां बायो गैस प्लांट बंद हो गए थे लेकिन अब एलपीजी की बढ़ती कीमत और कमी के कारण लोग फिर से इस तरीके की ओर लौट रहे हैं..  कई परिवार अपने पुराने प्लांट फिर से चालू कर रहे हैं जिससे गांव में फिर से बायो गैस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है

पूरे देश के लिए बन सकता है मॉडल

मध्य प्रदेश का यह गांव आज पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गया है अगर अन्य गांव भी इस मॉडल को अपनाएं तो एलपीजी पर निर्भरता कम हो सकती है और लोगों को सस्ती और आसान गैस मिल सकती है यह तरीका पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है और गांव को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है.

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

Cucumber Farming Profit: गर्मियों में कम लागत में ककड़ी की खेती से करें जबरदस्त कमाई सिर्फ 90 दिन में तैयार होगी फसल

अगर आप कम समय में अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो गर्मियों का यह सीजन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर ...
कृषि 
Cucumber Farming Profit: गर्मियों में कम लागत में ककड़ी की खेती से करें जबरदस्त कमाई सिर्फ 90 दिन में तैयार होगी फसल

सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

  गौतमबुद्धनगर। बादलपुर गांव में स्थित कु. मायावती राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय का सेमिनार हॉल 16 मार्च, 2026 को नारी शक्ति...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

मोरना। जनपद के ग्राम बिहारगढ़ स्थित हजरत ख्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लागाह शरीफ पर आस्था और सामाजिक समरसता का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

शामली। राष्ट्र निर्माण और भविष्य की नीतियों के निर्धारण में मील का पत्थर साबित होने वाली 'जनगणना 2027' की...
शामली 
शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 
सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बिजनौर 
 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम