कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 2,584 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

On
School Ad

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को लघु जलविद्युत परियोजनाओं (स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स-एसएचपी) को बढ़ावा देने के लिए 2,584.60 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी। 'स्मॉल हाइड्रो पावर (एसएचपी) डेवलपमेंट स्कीम' को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू किया जाएगा। इसके तहत 1 से 25 मेगावाट क्षमता वाले प्रोजेक्ट्स देश के अलग-अलग राज्यों में लगाए जाएंगे, जिससे खासकर पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों को फायदा होगा, जहां इस तरह की परियोजनाओं की ज्यादा संभावनाएं हैं। इस योजना से प्रोजेक्ट निर्माण के दौरान करीब 51 लाख मानव-दिवस रोजगार पैदा होंगे।

 

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा ये भी पढ़ें  काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने की पीड़ित परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा ये भी पढ़ें  ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने की पीड़ित परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

इसके अलावा, इन प्रोजेक्ट्स के संचालन और रखरखाव में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे, क्योंकि ये ज्यादातर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में बनाए जाएंगे। पूर्वोत्तर राज्यों और अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले जिलों में प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र सरकार 3.6 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट या परियोजना लागत का 30 प्रतिशत (जो भी कम हो) तक सहायता देगी, जिसमें प्रति प्रोजेक्ट अधिकतम सीमा 30 करोड़ रुपए होगी। वहीं, अन्य राज्यों में 2.4 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट या परियोजना लागत का 20 प्रतिशत (जो भी कम हो) सहायता दी जाएगी, जिसमें अधिकतम सीमा 20 करोड़ रुपए प्रति प्रोजेक्ट तय की गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस योजना के तहत ऐसे दूरदराज और कठिन क्षेत्रों में स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स की क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इसके लिए करीब 2,532 करोड़ रुपए अलग से निर्धारित किए गए हैं।

बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के ये भी पढ़ें  बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के

 

इस योजना से छोटे हाइड्रो सेक्टर में करीब 15,000 करोड़ रुपए का निवेश आने की उम्मीद है, जिससे साफ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार ने कहा है कि इन प्रोजेक्ट्स में 100 प्रतिशत प्लांट और मशीनरी देश में ही बने उपकरणों से होगी, जिससे 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे करीब 200 प्रोजेक्ट्स के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करें। इसके लिए केंद्र और राज्य एजेंसियों को सहायता देने हेतु 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

 

चूंकि ये एसएचपी प्रोजेक्ट्स प्रकृति में विकेंद्रीकृत होते हैं, इसलिए इनमें लंबी ट्रांसमिशन लाइनों की जरूरत कम होती है, जिससे बिजली के नुकसान (ट्रांसमिशन लॉस) भी कम होते हैं। ये परियोजनाएं पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण, जंगलों की कटाई और लोगों के विस्थापन की जरूरत नहीं होती। सरकार का कहना है कि यह योजना दूरदराज इलाकों के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी, स्थानीय निवेश को बढ़ाएगी और लंबे समय तक रोजगार के अवसर पैदा करेगी, क्योंकि ऐसे प्रोजेक्ट्स की अवधि आमतौर पर 40 से 60 साल या उससे अधिक होती है। 

Views: 33

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में बदलाव ईशान किशन को मिली कमान

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने सभी का ध्यान...
खेल  क्रिकेट 
IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में बदलाव ईशान किशन को मिली कमान

यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान, 400 किलो कुट्टू का आटा किया सीज

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में चैत्र नवरात्रि पर्व पर जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान,  400 किलो कुट्टू का आटा किया सीज

अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति ने 19 मार्च को जनरल बॉडी की बुलाई बैठक, धरना- प्रर्दशन रहा जारी

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में बिसरख पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट और बदसलूकी के विरोध में...
दिल्ली NCR  नोएडा 
अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति ने 19 मार्च को जनरल बॉडी की बुलाई बैठक, धरना- प्रर्दशन रहा जारी

मुजफ्फरनगर के IPS अफसर ने रचाया नागालैंड की युवती के साथ विवाह; आशीर्वाद समारोह में उमड़ा गणमान्य लोगों का हुजूम

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। प्यार और खाकी का एक अनोखा और खूबसूरत संगम मुजफ्फरनगर के चरथावल में देखने को मिला। यूपीएससी 2021...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के IPS अफसर ने रचाया नागालैंड की युवती के साथ विवाह; आशीर्वाद समारोह में उमड़ा गणमान्य लोगों का हुजूम

उत्तर प्रदेश

यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को खुलासा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

सहारनपुर मुठभेड़: दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और चोरी की नगदी बरामद

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के मुकदमें में वांछित चल रहे दो बदमाशो को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और चोरी की नगदी बरामद

सहारनपुर: एक लाख का इनामी बदमाश शहजाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एक लाख का इनामी बदमाश शहजाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम