पंजाब पुलिस ने बठिंडा में आतंकी साजिश नाकाम की, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

On
School Ad

 चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस विंग के माध्यम से एक गंभीर आतंकी खतरे को नाकाम कर दिया है। पंजाब डीजीपी के अनुसार, 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पंजाब डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस कार्रवाई से जुड़ी जानकारी पोस्ट की गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई-चेन का हिस्सा हैं, जो सीमा पार के तत्वों से जुड़ी हुई है। इसका मुख्य मकसद पंजाब में शांति व्यवस्था भंग करना और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना था।

 

प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिले शव ये भी पढ़ें  प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिले शव

देवरिया में जयंत चौधरी का सपा पर तीखा हमला— "PDA का मतलब नहीं पता, समाजवाद छोड़ जातिवाद पर उतरी सपा", गन्ने का दाम '400 पार' ये भी पढ़ें  देवरिया में जयंत चौधरी का सपा पर तीखा हमला— "PDA का मतलब नहीं पता, समाजवाद छोड़ जातिवाद पर उतरी सपा", गन्ने का दाम '400 पार'

ऐसे हथियारों की तस्करी और वितरण से राज्य में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही थी, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया। इस मामले में पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है, जिसमें ग्रेनेड की पूरी सप्लाई चेन, पीछे के संपर्कों, अन्य साथियों और संभावित लक्ष्यों का पता लगाया जा रहा है। जांच में तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि पूरी मॉड्यूल को बेनकाब किया जा सके। पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वह आतंकी खतरों को खत्म करने, संगठित अपराध को जड़ से मिटाने और पूरे राज्य में शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस लगातार ऐसी साजिशों पर नजर रख रही है और सीमा पार से प्रेरित गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ही निकली पति की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, चार गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ही निकली पति की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, चार गिरफ्तार

 

पंजाब में हाल के महीनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल को नाकाम किया है। बठिंडा रेंज में यह कार्रवाई खुफिया इनपुट्स पर आधारित थी, जो पुलिस की सतर्कता और समन्वय को दिखाती है। इस सफलता से पंजाब पुलिस को और मजबूती मिली है। राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों में जनता से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील कर रही हैं। जांच पूरी होने पर और खुलासे होने की संभावना है, जिससे आतंकी नेटवर्क के बड़े लिंक सामने आ सकते हैं। 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

मुजफ्फरनगर: रामराज में नन्हे बच्चों ने मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रामराज (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के प्रतिष्ठित दशमेश पब्लिक स्कूल में बुधवार को किंडर गार्डन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए भव्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: रामराज में नन्हे बच्चों ने मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मुज़फ्फरनगर : खतौली गंग नहर में तैरता मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, खलासी पुल पर अटका; परिजनों में मचा कोहराम

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गंग नहर के पानी में बुधवार प्रातः एक व्यक्ति का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर : खतौली  गंग नहर में तैरता मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, खलासी पुल पर अटका; परिजनों में मचा कोहराम

जानसठ: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 32 वर्षीय महिला की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
जानसठ: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम