जानसठ: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

On
School Ad

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 32 वर्षीय महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

तड़के 3 बजे कराया था भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के गांव कवाल निवासी तरन्नुम (32 वर्ष) को परिजनों ने बुधवार तड़के लगभग तीन बजे डिलीवरी के लिए केनरा बैंक के पास स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

बंगाल चुनाव के ऐलान के साथ ही 'एक्शन मोड' में चुनाव आयोग; ममता सरकार के मुख्य सचिव और गृह सचिव की छुट्टी ! ये भी पढ़ें  बंगाल चुनाव के ऐलान के साथ ही 'एक्शन मोड' में चुनाव आयोग; ममता सरकार के मुख्य सचिव और गृह सचिव की छुट्टी !

परिजनों का गंभीर आरोप बनाम अस्पताल का पक्ष

महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव कवाल से भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने सीधे तौर पर डॉक्टरों पर इलाज में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है।

बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन: डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान ये भी पढ़ें  बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन: डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान

दूसरी ओर, अस्पताल के संचालक डॉ. अभिषेक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। स्थिति बिगड़ती देख उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। डॉ. अभिषेक का दावा है कि महिला की मौत अस्पताल में नहीं, बल्कि रास्ते में ले जाते समय हुई है।

भारत का व्यापारिक घाटा फरवरी में कम होकर 27.1 अरब डॉलर रहा ये भी पढ़ें  भारत का व्यापारिक घाटा फरवरी में कम होकर 27.1 अरब डॉलर रहा

पुलिस ने कराया मामला शांत

हंगामे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस का कहना है कि अगर परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है, तो मामले की वैधानिक जांच की जाएगी। घटना के बाद से अस्पताल में तनाव का माहौल बना रहा।

Views: 134

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

बिजेंद्र सैनी | रिपोर्टर Picture

बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

शामली: उत्तर प्रदेश के 9 वर्ष विकास और समृद्धि का विमोचन कार्यक्रम

शामली। उत्तर प्रदेश  में विकास और समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वार्षिक पुस्तक नवनिर्माण के कार्यक्रम...
शामली 
शामली: उत्तर प्रदेश के 9 वर्ष विकास और समृद्धि का विमोचन कार्यक्रम

यूपी: कनाडा की रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की बड़ी तैयारी, कनाडाई उच्चायुक्त की सीएम योगी से भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वैश्विक साख और निवेश के अनुकूल वातावरण का लोहा अब सात समंदर पार भी माना...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी: कनाडा की रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की बड़ी तैयारी, कनाडाई उच्चायुक्त की सीएम योगी से भेंट

शामली: गन्ना फसल में टाप बोरर कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया

शामली। अपर दोआब शुगर मिल्स शामली के मिल क्षेत्र में गन्ना फसल को नुकसान पहुंचाने वाले टाप बोरर कीट...
शामली 
शामली: गन्ना फसल में टाप बोरर कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

   मुजफ्फरनगर। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच मुजफ्फरनगर के शिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

नई दिल्ली। सऊदी अरब में बुधवार, 18 मार्च 2026 की शाम शव्वाल (Shawwal) का चांद नज़र नहीं आया है। चांद...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

उत्तर प्रदेश

यूपी: कनाडा की रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की बड़ी तैयारी, कनाडाई उच्चायुक्त की सीएम योगी से भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वैश्विक साख और निवेश के अनुकूल वातावरण का लोहा अब सात समंदर पार भी माना...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी: कनाडा की रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की बड़ी तैयारी, कनाडाई उच्चायुक्त की सीएम योगी से भेंट

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम