शामली: गन्ना फसल में टाप बोरर कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया

शामली। अपर दोआब शुगर मिल्स शामली के मिल क्षेत्र में गन्ना फसल को नुकसान पहुंचाने वाले टाप बोरर कीट की पहचान और नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। बुधवार को विभिन्न गांवों में गन्ना फसल का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों ने किसानों को आवश्यक सुझाव दिए।
कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ वैज्ञानिक कीट विज्ञान डा. एसके पाण्डे व गन्ना प्रजनन संस्थान ने निदेशक गन्ना संघ लवली मलिक के साथ ग्राम गौहरपुर में गन्ना फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान टाप बोरर की वर्तमान स्थिति का आकलन कर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से इसके नियंत्रण की जानकारी दी गई।
डॉ. पाण्डे ने बताया कि टाप बोरर कीट उत्तर भारत में गन्ने की फसल के लिए एक गंभीर और विनाशकारी कीट है, जो मार्च माह से सक्रिय हो जाता है तथा अप्रैल और मई में इसका प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने पर इसका लार्वा गन्ने के अंदर सक्रिय हो जाता है और बाद में तितली बनकर बाहर निकलता है, जिससे फसल को भारी नुकसान होता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कीट नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग अवश्य करें और हर 30 दिन में उसका ल्यूर बदलते रहें। साथ ही ट्रैप में समय-समय पर पानी डालते रहें, ताकि कीट को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना दीपक राणा ने किसानों को बताया कि सुबह के समय खेत में जाकर तितलियों को पकड़ें और अंडों वाली पत्तियों को तोड़कर नष्ट कर दें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां