मुजफ्फरनगर: रामराज में नन्हे बच्चों ने मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
दीक्षांत समारोह में कैप-गाउन और सर्टिफिकेट पाकर खिले बच्चों के चेहरे

रामराज (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के प्रतिष्ठित दशमेश पब्लिक स्कूल में बुधवार को किंडर गार्डन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह दिन बच्चों के लिए उत्साह और उल्लास से भरा रहा। दीक्षांत समारोह के दौरान जब बच्चों को ग्रेजुएशन कैप, गाउन और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। यह समारोह उनके औपचारिक शिक्षा सफर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक जसवंत सिंह सहोता, डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता और प्रधानाचार्य आमिर खान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद रंग-बिरंगे गाउन और कैप में सजे-धजे बच्चों ने जब मंच पर प्रवेश किया, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चों का यह आत्मविश्वास और उत्साह हर किसी को प्रभावित कर रहा था। समारोह के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने मनमोहक कविता पाठ, समूह नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता ने अपने संबोधन में बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह दिन इन बच्चों के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह उनकी औपचारिक शिक्षा की दिशा में पहला कदम है और उनकी नींव मजबूत करने का प्रयास है। प्रधानाचार्य आमिर खान ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इनकी रही उपस्थिति
समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा सहित मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, नेहा देओल, हरप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, अमृतपाल कौर, रीटा छाबड़ा, शालू राठी और प्रिया चौहान आदि शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की हौसलाअफजाई की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां