मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

गुलाब बाड़ी चुंगी पर हुआ भीषण हादसा, स्कूटी पर सवार होकर दवा लेने जा रही थी महिलाएं

School Ad

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के खजूरिया क्षेत्र (तहरी ख्वाजा) निवासी महजबीन (पुत्री रिफाकत हुसैन) एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में सेवाएं दे रही थीं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी साथी रुकसार के साथ डॉक्टर वैभव गुप्ता से दवा लेने के लिए मुरादाबाद आ रही थीं। जैसे ही उनकी स्कूटी गुलाब बाड़ी चुंगी के समीप पहुँची, पीछे से आ रहे एक काल बने तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले– मांएं लाइन में खड़ी ये भी पढ़ें  गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले– मांएं लाइन में खड़ी

मौके पर ही तोड़ा दम, सहेली अस्पताल में भर्ती
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महजबीन सीधे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी सहेली रुकसार छिटक कर दूर जा गिरीं, जिससे उनकी जान तो बच गई लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल रुकसार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी ये भी पढ़ें  बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

परिवार का सहारा थी महजबीन
महजबीन के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता रिफाकत हुसैन और माता अनीस बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि महजबीन बेहद मिलनसार और जिम्मेदार थी। तीन भाइयों और छह बहनों के बड़े परिवार में वह आर्थिक रूप से भी बड़ा सहारा थी। नर्स के रूप में वह पूरी निष्ठा से अपना फर्ज निभा रही थी।

सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल ये भी पढ़ें  सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

पुलिस की कार्रवाई और जन आक्रोश
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने गुलाब बाड़ी चुंगी क्षेत्र में आए दिन होने वाले हादसों पर रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

   मुजफ्फरनगर। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच मुजफ्फरनगर के शिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

नई दिल्ली। सऊदी अरब में बुधवार, 18 मार्च 2026 की शाम शव्वाल (Shawwal) का चांद नज़र नहीं आया है। चांद...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र निवासी एक भाई बहन की स्कूटी में बस द्वारा टक्कर मार दिए जान से...
मुज़फ़्फ़रनगर  शामली 
शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

शामली। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी से आमजन, खासकर महिलाओं को हो रही परेशानियों को...
शामली 
शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण 

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भगवंतपुरम में बुधवार को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मवाना के छात्र-छात्राओं के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम