सहारनपुर मुठभेड़: दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और चोरी की नगदी बरामद

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के मुकदमें में वांछित चल रहे दो बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलाह, एक बिना नम्बर प्लेट की बाईक, चोरी गये 43,000 रुपये की नगदी बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी सुनील नागर व उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, श्याम सिंह ने रात्रि को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा ग्राम मंशापुर नहर पटरी बालपुर रजवाहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी । तभी बालपुर रजवाहे की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा किया गया । पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल सवार संदिग्धों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर चिलकाना की तरफ जाने वाली रोड पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो की पीछा किया गया ।
कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटर साइकिल फिसल कर गिर गयी । पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर खेतो की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाशों को पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया । घायल बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान पुत्र मुन्तजीर निवासी दया गार्डन कालोनी थाना कोतवाली देहात व दिलेशान पुत्र शहजाद निवासी मिल्लतनगर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई । बदमाशो के कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा/02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 चाकू, 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल व चोरी के 43,000 रुपये नगद बरामद किए गए। घायल बदमाशो को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां