गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

On
School Ad

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी राज चौहान और विपिन यादव को सीसीटीवी कैमरे में आई फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। वहीं,परिजनों द्वारा नामजद किए गए अन्य आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश में अंजाम दी गई है।मृतक के भतीजे और आरोपितों के बीच पहले से विवाद हुआ था, जो इस घटना का कारण बना। इसी विवाद के चलते राज चौहान और विपिन यादव ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 8 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली,जिसके आधार पर आरोपितों की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने की पीड़ित परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा ये भी पढ़ें  ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने की पीड़ित परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

 

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार ये भी पढ़ें  कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में मृतक के परिजनों द्वारा कुल 8 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी, जिसमें दीपक गौड़, धर्मदेव चौहान, लालजी यादव उर्फ गुड्डू यादव, धर्मपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडे, सतेंद्र चौधरी, टिल्लू और अभय पांडे समेत अन्य के नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी दोषी को छोड़ा न जाए।

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें ये भी पढ़ें  हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

डीएम ने कहा, मांगों पर तेजी से हो रही कार्रवाई भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सुरक्षा, आर्थिक सहायता और बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की सुरक्षा की मांग को प्राथमिकता देते हुए तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है, ताकि परिवार स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।

आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग पर भी प्रशासन ने तेजी दिखाई है। जिलाधिकारी के अनुसार, संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, जिस पर जल्द निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि उनकी पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी। वे जिस विद्यालय में अध्ययनरत हैं, वहीं उनकी शिक्षा सुचारू रूप से जारी रहेगी और प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करेगा।

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

   मुजफ्फरनगर। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच मुजफ्फरनगर के शिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

नई दिल्ली। सऊदी अरब में बुधवार, 18 मार्च 2026 की शाम शव्वाल (Shawwal) का चांद नज़र नहीं आया है। चांद...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र निवासी एक भाई बहन की स्कूटी में बस द्वारा टक्कर मार दिए जान से...
मुज़फ़्फ़रनगर  शामली 
शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

शामली। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी से आमजन, खासकर महिलाओं को हो रही परेशानियों को...
शामली 
शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण 

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भगवंतपुरम में बुधवार को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मवाना के छात्र-छात्राओं के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम